एक्सप्लोरर

Covid-19 Guidelines : कोरोना के प्रभावी रोकथाम के लिए राज्य सरकारों ने इन गतिविधियों पर लगाये प्रतिबंध

देश में संभावित कोरोना के तीसरी लहर के बीच,कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोक-थाम के लिए कई प्रदेश सरकारों ने नाईट कर्फ्यू के साथ, अन्य गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है.

Corona Ban in States: पूरे देश में कोरोना के साथ ओमिक्रोन वैरिएंट मरीजों की संख्या में तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है. ओमिक्रोन से अब तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 422 लोग प्रभावित हो चुके हैं. इन संक्रमितों में से 130 लोग ठीक हो चुके हैं. ओमिक्रोन वैरिएंट के सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में हैं. जहां अब तक इसके 108 नए मामले आचुके हैं. इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है जहाँ इससे 76 लोग संक्रमित हुए है. उसके बाद गुजरात में 43, तेलंगाना में 41, केरल में 38 और तमिलनाडु में 34 मामले आ चुके हैं. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसके प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार गाइडलाइन्स जारी करता रहा है. वहीं सरकार ने राज्य सरकारों से इसके रोकथाम के लिए बनाये गए कड़े नियमों का क्रियान्वयन करने को कहा है. लोगों को विशेष रूप से भीड़-भाड़ या विशेष उत्सवों पर पर अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने को कहा है. कई राज्य सरकारों ने ओमिक्रोन की संक्रामकता और भयावहता को देख कर कुछ प्रतिबन्ध लगाये हैं. 

हरियाणा
इस समय पूरे प्रदेश में साढ़े छः सौ से ऊपर सक्रिय कोरोना के केस हैं. जिसके बाद प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में नाईट कर्फ्यू लगा दिया है. यह कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा. इसके आलावा सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर दो सौ से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा अगले आदेश तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है. 

वहीं मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेश की कोविड से निपटने की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. जिसके के बाद उन्हों ने कहा कि, ओमिक्रोन के प्रभाव को रोकने के लिए जरुरी है कि लोगों को और जागरूक किया जाये. साथ ही सभी की पहुंच वैक्सीन तक सुनिश्चित होनी चाहिए. इसके प्रभावी रोकथाम के लिए जरुरी व्यवस्था को भी सुनश्चित होनी चाहिए.

वहीं मुख्यमंत्री खट्टर ने कोविड को लेकर कहा, 23 दिसंबर दो लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गयी ही. इसके आलावा विभाग के हर रोज़ तीस हज़ार से 32 हज़ार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब भेजा जा रहा है. 
 
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश सरकार ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगा दिया है. साथ ही प्रदेश सरकार ने कोविड से संधित प्रोटोकॉल के साथ कई जरुरी पाबंदिय भी लगायी हैं. हरियाणा सरकार की तरह उत्तर प्रदेश में भी दो सौ से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर पाबंदी है. वहीं सरकार ने जागरुकता फैलाने के लिए कई अभियान चलाया जा रहा है. जबकि बाज़ारों में एक विशेष अभियान के तहत "मास्क नहीं तो सामान नहीं" चलाया जा रहा है.

दिल्ली
पूरे देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के सबसे अधिक संक्रमित मरीज महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में हैं. दिल्ली कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है. बह्दते प्रभाव को रोकने के लिए दिल्ली सरका ने क्रिसमस और नए साल के जश्न मनाने के लिए किसी भी तरह के कार्यक्रम पर पाबन्दी लगा दी है. 

वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 15 दिसंबर के अपने आदेश के अनुसार, सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन पर पाबन्दी है. इसके आलावा कोई भी सभा आयोजित नहीं की जा सकती है. एनडीएमए के आदेश के बाद अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले बार और रेस्तरां में छापेमारी शुरू कर दी है. नियमों का उल्लंघन  करने वालों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है.

मध्य प्रदेश
बढ़ते संक्रमण के चिंताओं के बीच, मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एहतियात के तौर पर पूरे प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया. लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी. इसके अलावा लोगों को तेज़ी से कोरोना का टीका दिया जा रहा है. जिसके तहत अब तक लगभग नौ करोड़ 91 लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है. 

जम्मू कश्मीर
पिछले कुछ दिनों में इस केंद्र शासित प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ ऊपर चढ़ा है. बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सड़क रास्ते से जम्मू-कश्मीर जाने वाले सभी यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने का फैसला किया है. कठुआ के डिप्टी कमिश्नर राहुल यादव के जरिये गुरुवार को आदेश जारी किया गया. आदेश के मुताबिक, पंजाब से जम्मू-कश्मीर जाने वाले इस रास्ते पर सभी की जांच की जाएगी. यहां से गुजरने वाले से कम से कम 33 फ़ीसदी यात्रियों को आरटीपीसीआर जांच से गुजरना होगा.

यह भी पढ़ें:

Omicron के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई की सब्जी विक्रेताओं ने लगाई No Mask No Vegetable की तख्तियां

Omicron News: कोरोना के साये में रैलियों को लेकर ABP न्यूज की खबर का असर, बीजेपी और AAP ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget