एक्सप्लोरर

इस बार फरवरी नहीं मार्च में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, सिलेबस में भी हुई कटौती

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं इस बार फरवरी की बजाए मार्च में होंगी. वहीं, यूपी बोर्ड ने कोरोना काल को देखते छात्रों के लिए सिलेबस में भी कटौती की है।

लखनऊ, एबीपी गंगा: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं इस बार मार्च में होंगी. बता दें कि पिछले कुछ साल से ये परीक्षाएं फरवरी में हो रही थीं. लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सेशन लेट शुरू हुए. जिसके मद्देनजर बोर्ड ने मार्च में परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है. इस बारे में शासन जल्द ही अकादमिक कैलेंडर जारी करेगा जिसमें पूरी जानकारी होगी.

वहीं, इस बार 1 बार ही प्री बोर्ड एग्जाम होंगे. इससे पहले 2 बार होते थे. वहीं, इस बार दिसंबर और जनवरी में प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारी है. गौरतलब है कि यूपी बोर्ड ने कोरोना काल को देखते हुए पहले से ही 30 फीसदी सिलेबस भी कम कर दिया है.

हालांकि, सिलेबस कम करने के दौरान बोर्ड ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि छात्रों का नुकसान न हो. इसीलिए बोर्ड ने इतिहास, समाजशास्त्र और हिंदी जैसे विषयों में वैसे कटौती नहीं की है जैसी सीबीएसई बोर्ड ने की है.

कुछ ऐसे हुई सिलेबस में कटौती कक्षा 9 के विषय सामाजिक विज्ञान में कटौती: इस बार सिलेबस से नाजीवाद व हिटलर का उदय, वन्य समाज व उपनिवेशवाद, चुनावी राजनीति: हम प्रतिनिधियों का चुनाव कैसे एवं क्यों करते हैं? हमारे यहां राजनीतिक दलों में प्रतिद्वंदिता क्यों है? चुनावी राजनीति में नागरिकों की सहभागिता किस प्रकार बदल गई है? स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के तरीके के पाठ्यक्रम को हटा दिया गया है। वहीं, विज्ञान विषय में स्वास्थ्य एवं रोग : संक्रामक व असंक्रामक बीमारियां, कारण व सुरक्षा, वायरस, बैक्टीरिया एवं प्रोटोजोन्स व उनकी रोकथाम, पल्स पोलियो कार्यक्रम के पाठ्यक्रम को हटा दिया गया है.

इसी तरह दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय से पाठ्यक्रम से राजनीतिक दलः प्रतियोगिता व प्रतिवाद में राजनीतिक दलों की भूमिका क्या होती है? भारत में प्रमुख राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दल कौन से हैं विषयों को कम कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें

UP Board: 10वीं-12वीं स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए, जानें क्या है लास्ट डेट, फीस और सभी डिटेल्स

यूपी बोर्ड के सिलेबस से हटा कांग्रेस का इतिहास, सपा नेता ने कहा- बीजेपी सरकार ने की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget