एक्सप्लोरर

UP Board: 10वीं-12वीं स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए, जानें क्या है लास्ट डेट, फीस और सभी डिटेल्स

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मार्क्स की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक स्टूडेंट्स 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

UP Board 10th and 12th Scrutiny Application Form 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) रिजल्ट से जो स्टूडेंट्स संतुष्ट नहीं हैं और वे यह भी समझते हैं कि उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया था उस तरह का मार्क्स नहीं मिला है, वे अब अपने मार्क्स के कैलकुलेशन के लिए स्क्रूटनी का फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है. स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड ने पहली बार स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि स्क्रूटनी संबंधी आवश्यक जानकरी यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट @upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं. स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड द्वारा जारी सूचना का डिटेल्स पढ़ लें. उसके बाद ऑनलाइन अप्लाई करें.

जो स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 500 रुपये हर एक प्रश्नपत्र की दर से (लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए अलग-अलग) फीस देनी होगी. यह फीस चालान के जरिए राजकीय कोषागार में जमा करना होगा. स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भरे ऑनलाइन आवेदन की कॉपी को डाउनलोड कर उसकी प्रिंटआउट ले लें. स्क्रूटनी के लिए जमा मूल चालान पत्र को इस प्रिंटआउट के साथ अटैच करके उसे रजिस्टर्ड डाक से बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को लास्ट डेट 22 जुलाई तक जरूर भेज दें. स्टूडेंट्स इसका जरूर ध्यान रखें कि रीजनल ऑफिस में बाईहैण्ड, कोरियर या सामान्य डाक से भेजा कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन करने और उसका प्रिंट आउट कॉपी भेजने की लास्ट डेट – 22 जुलाई 2020  

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2020

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 27 जून को जारी कर दिया गया है.  इस बार जहां हाईस्कूल में 23 लाख 982 यानि 83.3 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं इंटरमीडिएट में कुल 18 लाख 54 हजार 99 यानि 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 12 वीं कक्षा में अनुराग मलिक और 10वीं कक्षा में रिया जैन ने टॉप किया है. संयोग से दोनों स्टूडेंट्स एक ही स्कूल के है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को डिजिटल मार्कशीट एक जुलाई को ऑनलाइन जारी की जायेगी. इसे स्कूल के प्रिंसिपल जारी करेंगे.

JKBOSE Class 12th Result Declared: क्लास 12 का समर ज़ोन का रिजल्ट डिक्लेयर, लड़कियों ने फिर मारी बाजी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget