एक्सप्लोरर

Tomato Price: महंगाई से 'लाल' हुआ टमाटर, लखनऊ, नोएडा, कानपुर, उज्जैन और इंदौर में क्या है भाव?

Tomato Price: टमाटर का भाव इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. टमाटर के बढ़ते भाव ने स्थिति यह हो गई है कि अब किचन से धीरे-धीरे टमाटर भी गायब होने लगा है.

Tomato Price Hike: टमाटर का भाव इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. टमाटर के बढ़ते भाव ने स्थिति यह हो गई है कि अब किचन से धीरे-धीरे टमाटर भी गायब होने लगा है. नोएडा में टमाटर 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. राजधानी लखनऊ में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो बने हुए हैं. पुराने लखनऊ और पॉश इलाकों में दाम 10 से 20 रुपये ऊपर-नीचे भी हो जाते हैं. महीनेभर पहले तक टमाटर का रेट 50 से 60 रुपये प्रति किलो था. दीवाली के आसपास जिला प्रशासन ने रेट कंट्रोल करने के लिए खुद ही कई जगह स्टॉल लगवा कर 40 रुपये प्रति किलो टमाटर की बिक्री कराई थी. हालांकि, उसके बाद भी टमाटर का भाव काबू नहीं हो पा रहा है.

कानपुर

यूपी के कानपुर में आज टमाटर का रेट 100 रुपए प्रति किलो है, जबकि पिछले हफ्ते टमाटर का दाम 80 रुपए प्रति किलो था. दरअसल, ऐसा पड़ रही मौसम की मार की वजह से हो रहा है. सब्जी विक्रेता की माने तो आंध्रा प्रदेश में आई बाढ़ की वजह से टमाटर के दाम लगातार बढ़ते हुए शतक लगा चुके हैं. बढ़ती महंगाई के चलते अब टमाटर का स्वाद आम लोगों की जुबान से गायब होने लगा है. कुल मिलाकर डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दाम और ट्रांसपोर्टेशन और मौसम की मार के चलते टमाटर महंगा हुआ है.

पूर्वांचल सब्जी-फल थोक विक्रेता कल्याण समिति और संजय शुक्ला महेवा मंडी गोरखपुर के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि गोरखपुर में हर साल की अपेक्षा इस साल भी डेढ़ हजार हेक्टेयर टमाटर का उत्पादन कम हुआ है.  उत्पादन पर असर पड़ने की वजह से आवक भी कम है. अत्यधिक वर्षा और बरसात के बाद भी भारी बारिश की वजह टमाटर के उत्पादन पर असर पड़ा है. यही वजह है कि थोक की मंडी में टमाटर की कीमत 45 से 55 रुपये किलो के बीच है. इसका असर फुटकर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है.

नोएडा

फुटकर बाजार में टमाटर 60 से 80 रुपये के बीच बिक रहा है. आम आदमी को सबसे ज्यादा टमाटर के बढ़ते दाम दुःख दे रहे  हैं. क्योंकि टमाटर  नोएडा में 100 रुपये किलो बिक रहा है जिसकी वजह से टमाटर आम आदमी के बजट से बाहर होता चला जा रहा है. सब्जियों में टमाटर एक ऐसी सब्जी है किसी से हर चीज में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन टमाटर के दामों ने टमाटर को इतना लाल कर दिया है कि आज टमाटर खुद आम आदमी को आंख दिखाता हुआ नजर आ रहा है. 

उज्जैन

उज्जैन में टमाटर 40 रुपये किलो बिक रहे हैं. यह भाव खेरची के हैं जबकि थोक में यह भाव और भी कम है. व्यापारी उत्सव सोलंकी के मुताबिक, पहले हजार से 12 सो रुपए केरेट टमाटर बिक रहा था जो अब 700 रुपये के आसपास हो गया है. सोलंकी ने बताया कि वर्तमान में थोक बाजार में टमाटर 25 से 30 रुपये किलो है जबकि खेलची बाजार में 40 रुपये किलो बिक रहा है. उनके मुताबिक सर्दियों की मावठा वजह से टमाटर के भाव बढ़े हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में टमाटर की खेती में वायरस की वजह से काफी नुकसान हुआ है जिसके कारण बाजार की पूर्ति नहीं हो पा रही थी. यह भी भाव बढ़ने की प्रमुख वजह है. सोलंकी ने बताया कि आने वाले समय में टमाटर के भाव और भी कम हो सकते हैं, क्योंकि भाव अधिक होने की वजह से डिमांड कम हो गई है जबकि अब आवक जारी है.

इंदौर

वहीं, इंदौर में इन दिनों किचन के जायके पर महंगाई का असर साफ तौर पर दिख रहा है. मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम फल एवं सब्जी मंडी इंदौर में स्थित है और यहां हर रोज टमाटर की आवक कमजोर होती जा रही है जिसका असर उसके दामों पर देखा जा रहा है. जो टमाटर एक माह पहले 10 से 15 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल जाया करते थे वही टमाटर अब 60 से 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिक रहे हैं. ये ही वजह है मांग और पूर्ति का असुंतलन अब लोगों को महंगाई की मार सहने पर मजबूर कर रहा है. जानकारों का माने तो आगे भी इसी तरह के हाल बने रहने की संभावना है.

ठंड में सब्जियों के दाम घटते थे लेकिन अब बढ़ रहे हैं. श्रीनिवास रेड्डी, सब्जी मंडी अध्यक्ष के मुताबिक़ रायपुर में टमाटर 40 से 50 रुपये किलो थोक में बिक रहे हैं लेकिन चिल्हर में 70 से 80 रुपये किलो रुपए टमाटर बिक रहे हैं. दूसरे राज्य के लोग छत्तीसगढ़ से टमाटर ले जा रहे है. दिसंबर में टमाटर के दाम घटने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें :-

Sehore News: सीहोर में LIC कर्मियों ने IPO और श्रम कानून का किया विरोध, किसानों की मांगों को बताया जायज

Ujjain News: उज्जैन में शनिचरी अमावस्या के लिए अभी से जिला प्रशासन मुस्तैद, जुटेगी त्रिवेणी घाट पर भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: 'कालिका पेट्रोलिंग' की महिला कांस्टेबल और उनके मामा पर जानलेवा हमला, जेवर लूटे
डूंगरपुर: 'कालिका पेट्रोलिंग' की महिला कांस्टेबल और उनके मामा पर जानलेवा हमला, जेवर लूटे
नई EV पॉलिसी 2026 के बाद दिल्ली में होंगे क्या-क्या बदलाव, कैसे होगा फायदा? जानें सबकुछ
नई EV पॉलिसी 2026 के बाद दिल्ली में होंगे क्या-क्या बदलाव, कैसे होगा फायदा? जानें सबकुछ
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget