एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर निशाना, कहा- गोपालगंज में ‘गुंडाराज’ कायम हो गया है

तेजस्वी यादव ने पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठीं सुनीता सिंह से मुलाकात की और जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया. सुनीता सिंह अपने पति रामाश्रय सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनशन पर बैठी थीं.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बहुचर्चित कारोबारी रामाश्रय सिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी लिए पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठी मृतक कारोबारी की पत्नी सुनीता सिंह से मिलने आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे. तेजस्वी ने महिला की हालत को देख जूस पिलाकर अनशन तोड़वाते हुए नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि कारोबारी की हत्याकांड में फरार अपराधियों में राजू सिंह और बृजकिशोर सिंह का जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और जेल में बंद उनके बड़े भाई बाहुबली सतीश पांडेय से क्या संबंध है, यह किसी से छिपा नहीं है.

तेजस्वी ने कहा कि हम चाहते हैं कि स्थिति न बिगड़े. जल्द से जल्द विधायक पप्पू पांडेय, राजू सिंह और बृजकिशोर सिंह को गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय को नीतीश कुमार से शक्ति मिलती है. जबकि नीतीश कुमार कहते हैं कि न किसी को बचाते हैं और न किसी को फंसाते हैं.

तेजस्वी ने कहा कि गोपालगंज मेरा गृह जिला है. यहां इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं है. आज गोपालगंज में कानून का राज नहीं, बल्कि गुंडाराज कायम हो गया है. यह सब जानते हैं कि जिले के अंदर इस तरह की घटनाओं के पीछे किसका हाथ है. सभी घटनाओं के पीछे जेडीयू के बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय का हाथ है. उन्होंने कहा कि हम भी इस लड़ाई को सदन से लेकर और सड़क तक लड़ते रहेंगे. उन्होंने मृतक कारोबारी की पत्नी से राखी भी बंधवाई और इंसाफ दिलाने का वादा किया.

गौरतलब है कि 13 जून 2019 को भोरे थाने के बासुदेवा गांव में पेट्रोल पंप व कोल्ड स्टोरेज के कारोबारी रामाश्रय सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें पुलिस पांच लोगों को जेल भेज चुकी है. फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पत्नी सुनीता देवी पांच दिनों से भोरे में अनशन पर बैठी थी.

यह भी पढ़ें:

विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया, पत्नी और बेटा समेत रिश्तेदार रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget