एक्सप्लोरर

कोरोना संकट में विद्यार्थियों के संकटमोचक बने एक टीचर, झोपड़ी में शुरू किया शिक्षा का मंदिर

सत्येंद्र खुद बीएससी फाइनल ईयर के छात्र हैं. उनके माता पिता सब्ज़ी बेचने का काम करते हैं. 2012 में उन्होंने खादर में रहने वाले गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू किया था.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान पिछले चार महीनों से बंद पड़े स्कूलों में बच्चों को ऑनलाइन क्लास के ज़रिये पढ़ाने की व्यवस्था की गई है. लेकिन हर बच्चे के पास ये सुविधा नहीं है कि वो ऑनलाइन क्लास के ज़रिए अपनी पढ़ाई पूरी कर सके. ये वो बच्चे हैं, जिनके पास मोबाइल, टैबलेट तो दूर फोन चार्ज करने के लिये बिजली भी नहीं है. और अगर ये सब मिल भी जाये तो क्लास जॉइन करने के लिये इंटरनेट कनेक्शन नहीं है.

पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर इलाके की बस्ती में रहने ऐसे बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया है सत्येंद्र पाल ने. यमुना खादर इलाके में ही एक झोपड़ी में सत्येंद्र सर की क्लासेज चल रही हैं. झोपड़ी के अंदर कुछ डेस्क, कुर्सियां और बोर्ड लगाकर क्लास रूम बनाया गया है. कोरोना संक्रमण न फैले इस बात का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का भी इंतजाम किया गया है. फिलहाल सत्येंद्र यहां 9 वीं और 10 वीं क्लास के बच्चों को पढ़ा रहे हैं. क्योंकि कोरोना के मद्देनजर ज़्यादा बच्चों को अभी यहां नहीं बुलाया जा सकता. साथ ही 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों को पढ़ाई में खासकर गणित में ध्यान देने की ज़्यादा ज़रूरत है. 10वीं की क्लास झोपड़ी के अंदर तो 9वीं की क्लास बाहर दरी पर चलती है. सत्येंद्र दोनों क्लास पर ध्यान देते हैं.

दरअसल सत्येंद्र खुद बीएससी फाइनल ईयर के छात्र हैं. उनके माता पिता सब्ज़ी बेचने का काम करते हैं. 2012 में उन्होंने खादर में रहने वाले गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू किया था. कोरोना के समय लॉकडाउन के चलते उन्होंने भी पढ़ाना बंद कर दिया था. लेकिन जुलाई में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन क्लासेज के द्वारा शुरू की गई, जिससे कई बच्चों को पढ़ाई पीछे छूटने का डर सताने लगा. ऐसे में संत्येंद्र ने इन बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया. बच्चों के लिये मास्क सैनिटाइजर आदि के लिये उन्हें कुछ संस्थाओं से मदद भी मिल गई.

10 वीं क्लास में पढ़ने वाली रूबी ने ABP न्यूज़ को बताया कि घर में उनके पास क्लास अटेंड करने के लिये न तो मोबाइल है और न ही इंटरनेट है. पढ़ाई में पीछे रह जाने का डर भी था. इसलिए सत्येंद्र सर से बच्चों ने कहा कि उनकी पढ़ाई शुरू करा दें. रूबी बड़ी होकर खुद एक टीचर बनना चाहती हैं. इसलिये 10वीं की परीक्षा पास करना उसके लिए बहुत ज़रूरी है. 10वीं में ही पढ़ने वाले राहुल का कहना था कि हाल ही में मोबाइल खरीदा है, लेकिन बिजली नहीं आती है. ऐसी में मोबाइल चार्ज भी नहीं हो पाता कई बार. इंटरनेट भी उपलब्ध नहीं है. इसलिये ऑनलाइन क्लासेज से पढ़ना उनके लिए संभव नहीं हो पाता. ऐसे में सत्येंद्र सर की क्लास ही उनके लिये सहारा है.

ये भी पढ़ें: LAC से सटे फॉरवर्ड एयर बेस पर भारतीय वायुसेना अलर्ट, फाइटर जेट्स दिन-रात सीमाओं की कर रहे निगहबानी  कानपुर कांड: विकास दुबे अब भी फरार, पुलिस ने उसके सहयोगियों के पोस्टर लगाए, 3 गिरफ्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget