एक्सप्लोरर

बिहार में हुआ कोरोना का विस्फोट, केंद्रीय टीम भेजने के लिए पीएम को धन्यवाद: चिराग पासवान

बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार में कोरोना के हालात का जायज़ा लेने के लिए एक तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम भेजने का फ़ैसला लिया है. केंद्र के इस फैसले का लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्वागत किया है.

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इसे विस्फोटक बताया है. पासवान का कहना है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए इसपर तुरन्त ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है.

चिराग पासवान ने आज सुबह ट्वीट करके बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को बिहारवासियों के लिए बेहद चिंताजनक बताया. चिराग ने लिखा 'बिहार में जिस प्रकार कोरोना ने अपने पैर पसारें है और जैसे विस्फोटक हालात बनते जा रहे थे यह बिहारियों के लिए यकीनन चिंता का विषय था. जिसको ध्यान में रखते हुए बिहार में केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए एक टीम भेजने का निर्णय लिया गया है जिससे हालात को क़ाबू में लाया जा सके.'

पीएम का किया धन्यवाद

चिराग पासवान का ट्वीट केंद्र सरकार के उस फ़ैसले के बाद आया है जिसमें केंद्र सरकार ने बिहार में कोरोना के हालात का जायज़ा लेने के लिए एक तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम भेजने का फ़ैसला लिया है. चिराग ने टीम भेजने के फ़ैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है.

चिराग ने ट्वीट कर लिखा "कोरोना को बिहार में नियंत्रण में लाने के लिए व बिहारियों को इस महामारी के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने जो टीम बिहार भेजना निर्णय लिया है उसके लिए आदरणीय प्रधान मंत्री @narendramodi जी और केंद्र सरकार को धन्यवाद."

महामारी से निपटने की बनेगी योजना

कल ही बिहार में तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम भेजने का फ़ैसला किया गया है. टीम राज्य में हालात की समीक्षा के साथ साथ राज्य सरकार से समन्वय बनाकर कोरोना के हालात को क़ाबू करने के लिए योजना तैयार करेगी. इस टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ इस के सिंह और एम्स दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नीरज निश्चल शामिल हैं.

पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना के मामले ज़्यादा तेज़ी से बढ़ने लगे हैं. अबतक राज्य में कोरोना संक्रमण के क़रीब 24000 मामले सामने आ चुके हैं और दो सौ से ज़्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. राज्य में कोरोना जांच में कमी को लेकर भी राज्य की नीतीश कुमार सरकार को आलोचना झेलना पड़ रहा है.

इसे भी देखेंः UP Coronavirus News Update: सामने आए संक्रमण के 1919 नये मामले, 1100 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा

Coronavirus: छत्तीसगढ़ में सामने आए 215 नए मामले, अबतक करीब पांच हजार लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget