एक्सप्लोरर

यूपी में भगवान भरोसे बेटियां, बुलंदशहर में छेड़खानी के दौरान अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा की सड़क हादसे में मौत

गौतमबुद्धनगर के दादरी में रहने वाली सुदीक्षा भाटी ने पिछले साल इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप किया था. HCL से 3 करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलने के बाद सुदीक्षा भाटी अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने चली गई थी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मनचले शोहदे के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी बुलंदशहर में देखने को मिली है. बुलंदशहर में अमेरिका से स्वदेश लौटी होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मनचलों की छेड़खानी से बचने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई. गाजियाबाद में भांजी को छेड़खानी से बचाने के दौरान पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि बुलंदशहर की घटना से एक बार फिर प्रदेश के अभिभावकों का कलेजा कांप गया है.

छात्रा अमेरिका के बॉब्सन कालेज में भारत सरकार के खर्च पर पढ़ रही थी. HCL की तरफ से पिछले साल छात्रा सुदीक्षा भाटी को 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलर शिप दी गयी थी. फिलहाल पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में उस वक्त मौत हो गयी, जब बुलट सवार कुछ युवक बाइक पर बैठी छात्रा से फ़्लर्ट कर छेड़छाड़ कर रहे थे. आरोप है कि फ़्लर्ट के दौरान बुलट सवार युवक बार बार बाइक को ओवरटेक कर रहे थे, कि उसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में सड़क हादसे में सुदीक्षा भाटी की मौत हो गयी.

बता दे कि गौतमबुद्धनगर के दादरी में रहने वाली सुदीक्षा भाटी ने पिछले साल इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप किया था. HCL द्वारा 3 करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दिए जाने के बाद सुदीक्षा भाटी अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने चली गई थी.

सुदीक्षा के परिजनों के मुताबिक कोरोना के चलते सुदीक्षा अमेरिका से स्वदेश लौटी थी और आज अपने ही चाचा के साथ बाइक से अपने मामा से मिलने जा रही थी. उसे कुछ दिन बाद उसे वापस अमेरिका पढ़ाई के लिए लौटना था मगर उसे क्या पता था कि आज हादसे में उसकी मौत हो जाएगी और फिर वह कभी अमेरिका नहीं जा पाएगी.

पुलिस ने अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शरू कर दी है और आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है.

गाजियाबाद के विक्रम जोशी हत्याकांड के बाद सुदीक्षा भाटी की मौत उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की गवाही दे रहे हैं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रदेश के अपराधियों और मनचलों के दिल से कानून और पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? एक तरफ अपराधी अपने काम में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस रटे रटाए जवाब दे रही है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कोरोना वॉरियर्स की अनदेखी का लगाया आरोप, कहा- मोदी सरकार ने हमेशा की तरह विश्वासघात किया  

पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल ने J&K पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, लगाई जा रही हैं ये अटकलें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: CITS परीक्षा में सर्वर ठप होने पर छात्रों ने किया हंगामा, वैकल्पिक एग्जाम की उठाई मांग
मेरठ: CITS परीक्षा में सर्वर ठप होने पर छात्रों ने किया हंगामा, वैकल्पिक एग्जाम की उठाई मांग
आजम खान के करीबी का सपा सांसद नदवी पर वार, रामपुर में अखिलेश यादव के सामने अग्निपरीक्षा
आजम खान के करीबी का सपा सांसद नदवी पर वार, रामपुर में अखिलेश यादव के सामने अग्निपरीक्षा
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का खतरा, केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक; हाई अलर्ट पर SDRF-NDRF
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का खतरा, केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक; हाई अलर्ट पर SDRF-NDRF
यूपी के मुरादाबाद में सड़क हादसा, कंटेनर में पीछे से घुसी बाइक, NIA के डीएसपी की दर्दनाक मौत
यूपी के मुरादाबाद में सड़क हादसा, कंटेनर में पीछे से घुसी बाइक, NIA के डीएसपी की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget