एक्सप्लोरर

यूपीः इंचौली में जलती चिता पर गिरी श्मशान घाट की छत, मलबे से निकालनी पड़ी लाश

उत्तर प्रदेश के गंगानगर में जलती हुई चिता पर श्मशान घाट की छत गिर गई. जिसके बाद लोगों ने मलबे से शव को निकाला.

गंगानगर। इंचौली कस्बे में जलती हुई चिता के उपर श्मशान घाट की छत गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में दबे शव को बाहर निकाला. इंचौली कस्बे में स्थित मौहल्ला बड़ी पट्टी निवासी 40 वर्षीय कालीचरण सब्जी का कारोबार करते थे. बीते शुक्रवार की सुबह वह लावड़ कस्बे से मिनी ट्रक में सब्जी भरकर ला रहे थे. इसी बीच मवाना रोड़ पर इंचौली व मसूरी के बीच वह मिनी ट्रक से नीचे गिर गए. जिसके कारण गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई.

देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद कालीचरण का शव घर पहुंचा. इसके बाद परिजन व ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जैन कलेशर के सामने स्थित श्मशान घाट में पहुंचे. इस दौरान परिजन चिता में आग लगने के बाद वापस घर लौटने रहे थे. इसी बीच श्मशान घाट की छत भरभराकर जलती हुई चिता के उपर गिर पड़ी. गनीमत रही कि कोई ग्रामीण छत के नीचे नहीं दबा.

मलबे से निकाला शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में दबे शव को बाहर निकाला. इस दौरान ईंटे गर्म होने की वजह से शव को निकालने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फैल गया. इस दौरान अलग जगह पर चिता जलाए जाने पर भी शनिवार सुबह तक शव पूरा नहीं जल सका.

सपा सरकार में बना था श्मशान घाट वहीं ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस साल पूर्व समाजवादी सरकार में श्मशान घाट का निर्माण हुआ था. श्मशान घाट तक जाने के लिए कोई पक्का रास्ता भी नहीं बना हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट का निर्माण करवाए जाने की मांग की.

ये भी पढ़ेंः

गाजियाबादः बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का वीडियो वायरल, जानिए इस बार क्या है विवाद मेरठः महीनों बाद खुले हैं बंद पड़े स्कूल, जानिए कैसी है हालत और क्या कहते हैं बच्चे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget