एक्सप्लोरर

Rajasthan Culture: राजस्थान में कब होती है गधों की पूजा, किस बात पर हो नाराज हो गई थीं शीतला माता, यहां जानें

Rajasthan News: चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और होली के सात दिन बाद शीतलाष्टमी आती है. शीतलाष्टमी के दिन शीतला माता की पूजा-अर्चना की जाती है. शीतलाष्टमी की पूजा को बासोड़ा भी कहते हैं.

Sheetala Ashtami 2023: राजस्थान को यूं ही नहीं कहा जाता है, रंगीलो राजस्थान. इसके पीछे भी कई राज हैं. राजस्थान में सबके प्रति सम्मान दर्शाने की परंपरा रही है. चाहे इंसान हो या जानवर, गरीब हो या अमीर, यहां सबको सम्मान मिलता है.और तो और यहां गधहे भी पूजे जाते हैं. महिलाएं गधे के माथे पर हल्दी-रोली का तिलक लगाकर उसके पांव पूजती हैं. उन्हें पकवान खिलाने की कोशिश करती हैं.

कब होती है शीतला माता की पूजा

हिंदू वैदिक ज्योतिष के अनुसार चैत्र महीना की कृष्ण पक्ष की अष्टमी और होली के सात दिन बाद शीतलाष्टमी आती है. मान्यता के अनुसार शीतलाष्टमी के दिन शीतला माता की पूजा-अर्चना की जाती है. शीतलाष्टमी की पूजा को बासोड़ा भी कहते हैं. इस दिन रात को पकवान बनाकर सुबह शीतला माता की पूजा-अर्चना कर उनको बासे भोजन का भोग लगाया जाता है. परिवार के सभी लोग बासा भोजन ही करते हैं. 

जब शीतला माता की पूजा करने महिलाएं जाती हैं तो शीतला माता के मंदिर में गधे की पूजा भी करती हैं. महिलाएं गधे की हल्दी रोली का तिलक लगाकर उसको पकवान भी खिलाने की कोशिश करती हैं. ऐसी मान्यता है कि गधा, शीतला माता की सवारी है. इसलिए शीतला माता की पूजा के साथ उनकी सवारी की भी पूजा की जाती है.

शीतला माता की महिमा

उत्तर भारत में शीतलाष्टमी का विशेष महत्व है.गांव और शहर में शीतला माता का मंदिर होता है. वहां शीतलाष्टमी पर पूजा की जाती है. कई जगह तो लड़के की शादी के बाद नई दुल्हन को लेकर शीतला माता के मंदिर भी जाते हैं.वहां पर पूजा करने के बाद ही नई दुल्हन घर के किसी काम को हाथ लगाती है.

इस बार भरतपुर और आसपास के क्षेत्र में 15 मार्च को शीतलाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. सप्तमी की रात को अपनी श्रद्धा के अनुसार हलुआ,पूड़ी, मीठे चावल,मीठी पूड़ी जैसे पकवान बनाकर अष्टमी के दिन सुबह से ही शीतला माता के मंदिर में पूजा के लिए भीड़ उमड़ती है. महिलाएं शीतला माता की पूजा करती हैं और कहानी सुनाती हैं कि क्यों पूजा की जाती है शीतला माता की. 

क्यों जलने से बच गया था बुढिया का घर

शीतला माता की कहानी यह है कि एक बार एक नगर में सभी ने शीतला माता की पूजा-अर्चना के लिए गर्म और गरिष्ठ पकवान बनाकर भोग लगाया. इससे शीतला माता का मुंह जल गया. इससे शीतला माता नाराज हो गईं.माता के प्रकोप से नगर में आग लग गई. सभी के घर जलकर राख हो गए. पूरे नगर में एक बुढ़िया का ही घर ऐसा था जो जलने से बच गया. नगरवासियों ने जब उस बुढ़िया से पूछा की तुम्हारा घर क्यों नहीं जला तो बुढ़िया ने बताया की उसने रात को शीतला माता का प्रसाद बनाकर रखा था और सुबह शीतला माता को बासी प्रसाद का भोग लगाया. इससे शीतला माता ने मेरे घर को जलने से बचा लिया. इसके बाद सभी नगरवासियों ने शीतला माता से क्षमा मांगी और आने वाले सप्तमी और अष्टमी तिथि पर शीतला माता का बासोड़ा पूजन करने का निर्णय लिया.तभी से होली के बाद आने वाली सप्तमी अष्टमी को शीतला माता की पूजा कर बासोड़ा मनाया जाता है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Political Story: राजस्थान में 1 वोट से चुनाव हारने के बाद राजनीति से सन्यांस लेने वाला था ये दिग्गज नेता, जानें- आजकल क्या कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget