एक्सप्लोरर

कौन हैं BAP विधायक जयकृष्ण पटेल, जिन्हें ACB ने किया गिरफ्तार? सवाल वापस लेने के एवज में मांगे थे 10 करोड़ 

BAP MLA Jai Krishna Patel: राजस्थान ACB के DG रवि प्रकाश मेहरदा ने बताया कि जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपए लेते समय ट्रैप किया गया. 10 करोड़ घूस मांगी थी. सौदा 2.5 करोड़ में तय हुआ था.

BAP MLA Jai Krishna Patel News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार (4 मई) को पैसे लेकर विधानसभा में सवाल ना पूछने से संबंधित घूसखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की. एसीबी ने भारत आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल को राज्य विधानसभा में तीन प्रश्न हटाने के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरदा ने कहा कि राजस्थान एसीबी के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी विधायक को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है. 

एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरदा ने बताया कि आज विधायक आवास परिसर में 20 लाख रुपए लेते समय उन्हें ट्रैप किया गया. उन्होंने दावा किया कि विधायक ने नकदी से भरा बैग एक व्यक्ति को सौंपा जो इसे लेकर भागने में सफल रहा. एसीबी के अधिकारी विधायक से उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ कर रहे हैं. 

डीजी मेहरदा ने दावा किया कि एसीबी के पास यह साबित करने के लिए ऑडियो और वीडियो सबूत हैं कि विधायक ने रिश्वत मांगी और ली, जिससे विधायक को दोषी ठहराने में मदद मिलेगी. 

एसीबी के डीजे ने कहा कि राजस्थान के 200 सदस्यीय विधानसभा में बीएपी के 4 विधायक हैं. विधानसभा स्पीकर को इस मामले की जानकारी दी गई थी. स्पीकर से अनुमति के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर विधायक को गिरफ्तार किया. विधायक ने शिकायतकर्ता के स्वामित्व वाली उन खदानों से संबंधित तीन प्रश्न प्रस्तुत किए, जो बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में नहीं हैं. 

आरोप साबित होने पर बीएपी करेगी कार्रवाई- राजकुमार रोत 

भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के संयोजक और बांसवाड़ा के सांसद राजकुमार रोत ने कहा, "अगर विधायक की संलिप्तता पाई जाती है तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी. इस मामले में अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा कि यह बीजेपी  सरकार की साजिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और यदि विधायक की संलिप्तता पाई जाती है तो पार्टी उचित कार्रवाई करेगी."

सियासी विरोधियों को बदनाम करने की साजिश- सचिन पायलट 

पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, "कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. यह जरूरी है कि हम स्वच्छ राजनीति करें. ऐसी घटनाएं लोगों के मन में संदेह पैदा करती हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. मामले की गहन जांच की जानी चाहिए."

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा है. यह अब स्थापित हो गया है. ईडी, आयकर और सीबीआई को खुली छूट दे दी गई है. जालोर में पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ईडी के मामलों में दोषसिद्धि की दर एक प्रतिशत है. कांग्रेस नेता ने बीजेपी नेताओं पर जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर देशभर में अपने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने का भी आरोप लगाया. 

कौन हैं BAP विधायक जयकृष्ण पटेल?

जयकृष्ण पटेल राजस्थान विधानसभा के सदस्य हैं. पिछले साल लोकसभा चुनाव के साथ हुए उपचुनाव में वह बांसवाड़ा जिले के बागीदोरा विधानसभा (एसटी) सीट से पहली बार विधायक बने. जयकृष्ण पटेल ने कथित तौर पर खदानों से संबंधित प्रश्न हटाने के लिए शिकायतकर्ता से 10 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी. सौदा 2.5 करोड़ रुपये में तय हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget