एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: बारिश और तेज हवाओं ने गिराया राजस्थान में पारा, मौसम विभाग ने मई के लिए लगाया है यह अनुमान

Weather Today in Rajasthan: राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 38.8 से 30.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 27.5 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ था.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है. कुछ जगहों पर ओले भी पड़े हैं.मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन राज्य के अधिकांश जिलों में बादल गजरने,बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. विभाग ने अधिकांश जिलों के इसके लिये 'येलो अलर्ट' जारी किया है.वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि मई में भी मौसम सुहाना बना रहेगा. मई में तापमान औसत के आसपास रहेगा.

राजस्थान में कहां कितनी बारिश हुई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे तक उदयपुर के झाड़ोल में 36 मिलीमीटर बारिश,चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 29 मिमी, पाली के जवाई बांध में 26 मिमी, उदयपुर हवाई अड्डे पर 25.4 मिमी, उदयपुर के वल्लभनगर में 24 मिमी, गिरवा में 23 मिमी, डूंगरपुर के आसपुर में 15 मिमी, पाली जिले के बाली में 15 मिमी, बूंदी के हिंडोली में 12 मिमी, चित्तौड़गढ़ के कपासन में 11 मिमी, भोपालसागर में 10 मिमी, उदयपुर के कोटडा में 10 मिमी, अजमेर के नसीराबाद में 10 मिमी और अन्य कई स्थानों पर नौ से एक मिमी तक बारिश दर्ज की गई थी. यह बारिश दिन में भी रुक-रुक होती रही. 

विभाग के मुताबिक शुक्रवार को सुबह से शाम तक जालौर में 3 मिमी, सीकर-चित्तौड़गढ़ में 2-2 मिमी, डबोक (उदयपुर) में 1.8 मिमी, सिरोही में 1.5 मिमी, अलवर में 1 मिमी, बाड़मेर में 0.9 मिमी, कोटा में 0.2 मिमी, और जयपुर, चूरू में बारिश दर्ज की गई. 

राजस्थान में क्या बारिश से कम हुआ है तापमान

शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 38.8 से 30.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 27.5 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था.मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे कम  अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस बांसवाड़ा में दर्ज किया गया.मौसम विभाग के मुताबिक मई के महीने में राजस्थान में अधिकतम तापमान औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने और सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.

विभाग के मुताबिक मई में औसत से कम हीट वेव होने की संभावना है.विभाग के मुताबिक मई के प्रथम सप्ताह में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी-बारिश का दौर जारी रहने और सामान्य से अधिक बारिश दर्ज होगी. इससे राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहने की प्रबल संभावना है. दूसरे सप्ताह में भी छुटपुट थंडरस्टोर्म गतिविधियां जारी रहने से तापमान सामान्य व सामान्य से कम रहने की संभावना है. तीसरे व चौथे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी होने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राजस्थान सरकार की अर्जी को हाईकोर्ट ने किया मंजूर, केंद्रीय मंत्री शेखावत को झटका या राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget