एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदले मौसम के मिजाज, उदयपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश, पारे में 6 डिग्री की गिरावट

Rajasthan Weather News: उदयपुर में शनिवार को जहां गर्मी का कुछ अहसास हो रहा था, वहीं रविवार शाम कड़ाके की ठंड में बदल गई. उदयपुर में रविवार सुबह से ही धूप नहीं खिली. इस कारण हल्की ठंड बढ़ गई.

Weather Today In Rajasthan: राजस्थान में 25 नवंबर को सरकार बनाने की हुई वोटिंग के बाद अगले दिन यानी रविवार (26 नवंबर) को उदयपुर (Udaipur) में मौसम के मिजाज बदल गए. यहां रविवार को सुबह से सूरज की धूम नहीं खिली. वहीं दिन में शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक नहीं थमा. तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही. इससे हुआ ये कि शहर की कॉलोनियां अंधेरे में डूबी रहीं.  साथ ही तापमान में भी एक दम छह डिग्री की गिरावट आ गई. 

उदयपुर में शनिवार को जहां गर्मी का कुछ अहसास हो रहा था, वहीं रविवार शाम कड़ाके की ठंड में बदल गई. उदयपुर में रविवार सुबह से ही धूप नहीं खिली. इस कारण हल्की ठंड बढ़ गई. बादलों का साया आसमान को घेरे हुए था. करीब पौने 12 बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई. हालांकि मौसम विभाग पहले से इसका पूर्वानुमान लगा चुका था कि, 26 नवंबर को बारिश होगी. बूंदाबादी से शुरू हुई बारिश मूसलाधार बरसात में बदल गई और शाम तक होती रही.

उदयपुर में सर्दी दिखा रही तेवर
हालांकि शाम को कुछ देर के लिए बारिश रुक गई थी, लेकिन फिर से जो बारिश का दौर शुरू का दौर शुरू हुआ, उसमें तेज हवाएं भी चल रही थीं. रात को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई.ऐसे में उदयपुर की कई ऐसी कॉलोनियां अंधेरे में डूबी रहीं. हालांकि सोमवार (27 नवंबर) सुबह अभी बारिश नहीं है , लेकिन सर्दी ने अपने तेवर दिखा रही है. आंकड़ों में उदयपुर के मौसम की बात की जाए तो यहां चार एमएम बारिश दर्ज की गई है. वहीं जो हवाएं यहां चलीं, वो 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं. 

दूसरी ओर तापमान की बात की जाए  को वो 27.3 डिग्री से 21 डिग्री पर पहुंच गया. तापमान  में कुल छह फीसदी की गिरावट दर्ज की  गई. यह रविवार से पिछले 24 घंटे के आंकड़े हैं. सोमवार सुबह से पिछले 24 घंटे के आंकड़े आना शेष हैं, जिसमें तापमान में और ज्यादा गिरावट होगी. मौसम विभाग ने सोमवार को भी उदयपुर संभाग सहित भरतपुर, कोटा और जयपुर में बारिश होने की संभावना जताई है. 

Rajasthan Election 2023: ज्यादा वोटिंग के बाद भी इन VIP सीट के प्रत्याशी उदास, हनुमान बेनीवाल की सीट पर भी बढ़ी टेंशन

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget