एक्सप्लोरर

Viral: छठी क्लास की बच्ची को प्रिंसिपल ने बुरी तरह पीटा, शरीर पर मारा डंडा, स्कूल का वीडियो वायरल

Sikar Viral Video: राजस्थान के सीकर जिले के निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने छठी क्लास की स्टूडेंट को डंडे से मारा. छात्रा के दादा ने प्रिंसिपल पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है.

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने छठी क्लास की स्टूडेंट को डंडे से मारा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया. इस घटना ने स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश पैदा कर दिया है. छात्रा के दादा ने प्रिंसिपल पर न सिर्फ मारपीट का आरोप लगाया है, बल्कि धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है, लेकिन प्रिंसिपल ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है. 

पिटाई से बचने के लिए इधर-उधर भागी बच्ची

बता दें कि प्रिंसिपल ने अपने बचाव में कहा कि मारपीट का कारण छात्रा का तीन दिन से होमवर्क न करना था और उसकी मां ने ही पिटाई की सलाह दी थी. इस घटना के बाद स्कूल के बाहर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने नारेबाजी की और स्कूल बंद करने की मांग की. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि प्रिंसिपल ने छात्रा को छड़ी से एक के बाद एक चार बार मारा और छात्रा पिटाई से बचने के लिए इधर-उधर भागती नजर आई. 

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले

छात्रा के दादा, भंवर सिंह ने प्रिंसिपल पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मारपीट का असली कारण होमवर्क नहीं, बल्कि छात्रा पर धर्म बदलने का दबाव था. भंवर सिंह के मुताबिक, इस घटना के बाद से छात्रा की तबीयत खराब हो गई है और उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया है.

उन्होंने बताया कि छात्रा मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है और इस घटना ने उसे गहरा सदमा पहुंचाया है.सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घटना की जानकारी ली. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले. उसमें प्रिंसिपल एक बच्ची की डंडे से मारपीट करते नजर आई. प्रिसिंपल ने कहा हम पर जो भी आरोप लगाया गया है वह निराधार है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव
जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget