एक्सप्लोरर

कोटा में PCC चीफ डोटासरा के IG वाले बयान से नाराज विप्र सेना प्रमुख, बोले- 'इसका विरोध होगा'

Rajasthan Politics: सुनील तिवाड़ी ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा पर खुद बहुत केसेस चल रहे हैं. इसलिए वह ऐसे बयान दे रहे हैं. विप्र सेना प्रमुख ने कहा कि डोटासरा को कोई अटेंशन नहीं दे रहा है.

Vipra Sena Chief on Govind Singh Dotasara: राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कोटा आईजी रवि दत्त गौड़ को चेतवानी दी गई, जिसके बाद अब यह मुद्दा बन गया है. राजस्थान में विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा ने गलत बयानबाजी की है. जिसका विरोध किया जाएगा. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ इस तरह का बयान देना पुलिस प्रशासन का अपमान है. 

सुनील तिवाड़ी ने इसका विरोध किया है. उन्होंने अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि गोविंद सिंह डोटासरा पर कई जांच चल रही हैं. इसलिए, इस तरह का बयान डोटासरा दे रहे हैं. उन्हें अब कोई अटेंशन नहीं दे रहा है, इसलिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है.

क्या कहा था डोटासरा ने?
कल कोटा में कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था. जहां पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर जमकर हमला बोला था. इसी दौरान उन्होंने कह दिया कि कोटा के आईजी रवि दत्त गौड़ ने चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया था. 

उन्हें गिरफ्तार किया और अब भी बार-बार परेशान किया जा रहा है यह ठीक नहीं है. डोटासरा ने कहा कि प्रशासन ने पूरी तरह से चुनाव में बीजेपी का साथ दिया. ऐसे में कोटा के आईजी रवि दत्त गौड़ को भजनलाल शर्मा और ओम बिरला भी नहीं बचा पाएंगे. आईजी साहब आप अपनी आदतों से बाज आ जाओ वरना तुम्हारी नौकरी में झौल पड़ जाएगा. अगर आप कांग्रेस कार्यकर्ता के पीछे पड़ गए तो नौकरी करना मुश्किल हो जाएगा. डोटासरा ने कहा कि यह शुरुआत कोटा से शुरू कर रहा हूं. कांग्रेस कार्यकर्ता तुम्हारे पीछे पड़ जाएंगे, सारे कारनामा सामने ला देंगे.

अब राजनीति गरमाई?
कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा पर लगातार बीजेपी हमलवार है. वहीं, अब डोटासरा के बयान पर सुनील तिवाड़ी की प्रतिक्रिया पर राजनीति गरमाई है. बयानबाजी का दौर शुरू होने वाला है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान की सबसे युवा सांसद संजना जाटव ने लोकसभा में शपथ के दौरान लगाए ये नारे, देखें वीडियो

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget