एक्सप्लोरर

जयपुर: तेजाजी मंदिर में मूर्ति को तोड़ने पर पूर्व CM वसुंधरा राजे ने की निंदा, 'प्रशासन को तुरंत...'

Jaipur News: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि जयपुर के प्रताप नगर में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को खंडित किया जाना अत्यंत निंदनीय है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी निंदा की.

Vasundhara Raje On Tejaji Temple: राजस्थान के जयपुर में टोंक रोड पर स्थित तेजाजी मंदिर में मूर्ति को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद मामला गरमा गया है. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग की है.

वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''जयपुर के प्रताप नगर में लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को खंडित किया जाना अत्यंत निंदनीय है. प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.''

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी की निंदा

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक्स पर लिखा, ''जयपुर के प्रताप नगर स्थित वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. जिन भी असामाजिक तत्वों ने यह कृत्य किया है, उन्होंने सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया हैं. सरकार और प्रशासन को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.''

आस्था के साथ इस तरह का खिलवाड़ अस्वीकार्य-गहलोत

इससे पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''जयपुर के प्रताप नगर में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को तोड़े जाने की घटना अत्यंत निंदनीय है. जन-भावनाओं और आस्था के साथ इस तरह का खिलवाड़ अस्वीकार्य है. सरकार से मांग है कि इस मामले के दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी और पुख्ता इंतजाम किए जाएं.''

नाराज भक्तों और स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन

बता दें कि जयपुर में तेजाजी मंदिर में मूर्ति को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त किये जाने से नाराज भक्तों और स्थानीय लोगों ने शनिवार (29 मार्च) को विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक टोंक रोड को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और रास्ता खुलवाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget