एक्सप्लोरर

Kota News: IAS-RAS अभ्यर्थियों को मिलेगा फ्री में परीक्षा के लिए मार्गदर्शन, जिला प्रशासन ने की अनूठी पहल

Kota UPSC Aspirants: पूरे देश में कोचिंग नगरी के रुप में मशहूर कोटा में जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है. इसके तहत सिविल सेवाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों कों फ्री में गाइडेंस दी जायेगी.

Civil Services Coaching in Kota: राजस्थान के कोटा शहर की पहचान पूरे देश में कोचिंग नगरी के रुप में है. इस वातावरण को बनाये रखने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत रहता है. शिक्षा स्तर को बेहतर करने और विद्यार्थियों के तनाव को दूर करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम किये जाते रहे हैं. इस क्रम में कोटा में एक बार फिर जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है. इस बार सिविल सेवा के विद्यार्थियों को कोटा के उच्चाधिकारी गाइड करेंगे. जिला प्रशासन ने जिले के सिविल सेवा जैसे आईएएस-आरएएस अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क मार्गदर्शन देने की अभिनव पहल की है. जिसका शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय में  किया गया. 

इसको लेकर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा, 'छात्र अपना लक्ष्य तय करें और अभी से मेहनत में जुट जाएं, कामयाबी जरुर मिलेगी. इस दौरान जिला कलक्टर ओपी बुनकर, अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा एवं जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. 

सफलता को कोई शार्ट कट नहीं- डॉ. प्रतिभा सिंह

संभागीय आयुक्त और 2007 बैच की आईएएस ऑफिसर डॉ. प्रतिभा सिंह ने अभ्यर्थियों को सफलता के मंत्र दिये. उन्होंने अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा, यूं ही नहीं मिलती है राही को मंजिल, एक जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है.  ऑफिसर डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा, सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं है, ना ही कोई निर्धारित रूल है. लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत से जुट जाएं तो आप को कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने सफलता के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन गतिविधियों, परिवार से जुड़ाव, मित्रों का साथ भी महत्वपूर्ण बताया.

डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब पढ़ाई करें तो सिर्फ पढ़ें यानी पूरी तल्लीनता और एकाग्रता से पढ़ाई करें. अपनी रूचि, क्षमताओं को पहचान कर लक्ष्य तय करें ना कि किसी के दबाव या प्रभाव में आकर. निरंतर अध्ययन के साथ प्रतिस्पर्द्धा भी जरूरी है. मोटिवेटेड रहें, लक्ष्य पर केंद्रित रहें. वांछित सामग्री का संकलन करें. तैयारी का समय-समय पर आंकलन कर निरंतर सुधार करते चलें.

'सरकारी स्कूल कॉलेज में शिक्षा लेकर यहां तक पहुंची'

संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने अपना अनुभव सांझा करते हुए बताया कि उनके समय में तैयारी और गाइडेंस के इतने साधन उपलब्ध नहीं थे. सरकारी स्कूल, कॉलेज से अध्ययन कर ही वे यहां पहुंची हैं. उन्होंने प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को लेकर भी अभ्यर्थियों को टिप्स दिए. छात्रों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि आप वह लक्ष्य तय करें, जिसमें आपको खुद पर भरोसा हो, संतुष्टि और खुशी मिले. किसी दबाव में आकर लक्ष्य ना तय करें. अपनी पढ़ाई के घंटे निर्धारित करें, एकाग्रता के साथ अध्ययन करें. पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों, परिवेश की जानकारी भी रखें. मार्गदर्शन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर उपलब्ध रहेंगे. कार्यक्रम छात्रों से उन्होंने सिविल सेवा के अनुभव भी साझा किए.

'कोटा टेक्नोक्रेट्स के अलावा ब्यूरोक्रेट्स भी देगा'

अतिरिक्त कलेक्टर शहर ने इस नवाचार का परिचय देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं या उस क्षेत्र में जाना चाहते हैं और किसी कारणवश कोचिंग नहीं जा पा रहें हैं. उनके लिए यह मिशन सफलता शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि कोटा टेक्नोक्रेट्स तो देता ही है, इसी तरह यहां से ब्यूरोक्रेट्स भी बड़ी संख्या में निकलें तो सुखद होगा. 

ये भी पढ़ें: Ramdevra Mela 2023: जैसलमेर में चल रहे रामदेवरा मेले में जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनें बढ़ाईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget