एक्सप्लोरर

Toy Train: उदयपुर के गुलाब बाग में फिर दौड़ेंगी टॉय ट्रेन, पटरियों के बिछाने का काम शुरू

Udaipur Toy Train: उदयपुर के गुलाब बाग में बच्चों की टॉय ट्रेन चलने जा रही है. एक बार में करीब 100 बच्चे सवारी का आनंद ले सकेंगे. बच्चों को प्रकृति के अलग-अलग रंग भी दिखाए जाएंगे.

Udaipur Toy Train: झीलों की नगरी उदयपुर शहर में पर्यटकों के लिये एक और अध्याय जुड़ने वाला है. ऑक्सीजन हब कहे जाने वाले गुलाब बाग में बच्चों के लिए टॉय ट्रेन चलने जा रही है. इसके लिए पटरी बिछाने का काम शुरू हो गया है. गुलाब बाग में घूमने वाली टॉय ट्रेन का ट्रैक 2.7 किलोमीटर लंबा रहेगा. एक बार में करीब 100 बच्चे ट्रेन की सवारी का आनंद ले सकेंगे. बच्चों को प्रकृति के अलग-अलग रंग भी दिखाए जाएंगे. ट्रेन बनवाने वाली नगर निगम को हर साल 19 लाख रुपए की आय होने का अनुमान है. निगम की आमदनी में सालाना इजाफा 10 प्रतिशत होगा. 

गुलाब बाग का सबसे बड़ा आकर्षण टॉय ट्रेन

बता दें कि गुलाब बाग में पहले भी टॉय ट्रेन चलती थी लेकिन ट्रेन की गलत बनावट की वजह से आए दिन ट्रेन पलटने के हादसे होते रहते थे. हादसे ज्यादा होने के कारण नगर निगम ने ट्रेन को बंद करने का फैसला किया था. बच्चों की टॉय ट्रेन गुलाब बाग का सबसे बड़ा आकर्षण थी. उखड़ी पटरियों को अब फिर नए सिरे से बनाने की शुरुआत हो चुकी है. नगर निगम गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि पुरानी ट्रेन की बिछाई गई पटरी को हटा दिया गया है. अहमदाबाद की कांकरिया लेक की तर्ज पर नई व्यवस्था की जा रही है. हादसों को रोकने के लिए टॉय ट्रेन का ट्रैक नया बनाया जा रहा है. इसके लिए ठेका हो चुका है और काम भी चालू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि आनेवाली दो बड़ी ट्रेन के डिब्बे में एक साथ 100 बच्चे बैठ सकेंगे. 

एक बार फिर बच्चे उठा सकेंगे सवारी का लुत्फ

चौधरी ने आगे बताया कि ट्रेन से बच्चे गुलाब बाग के हरे-भरे जंगल को तो देख ही पाएंगे, इसके साथ ही एक गुफा भी बनाई जा रही है. गुफा के अंदर बच्चों को नॉलेज देने वाली कई वस्तुएं रखेंगे और चित्रकारी भी की जाएगी. ट्रेन की पटरी गुलाब बाग में बन रहे देश के पहले बर्ड पार्क से होकर भी गुजरेगी, जहां बच्चे देश-विदेशों से लाए गए पक्षियों को भी देख पाएंगे. साथ ही ट्रेन कमल तलाई से भी होकर गुजरेगी, जहां नाव चलते हुए दिखेगी. करीब 20 मिनट के इस सफर में बच्चों को रोमांचित करने वाला अनुभव होगा. 

PM Modi के परिवारवाद वाले बयान पर Akhilesh Yadav का तंज, बोले- परिवार वाला झोला उठाकर नहीं भागेगा

COVID 19 Cases: देश में कोरोना के मामलों में लगातार आ रही है कमी, लेकिन इन राज्यों में अब भी सबसे ज्यादा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget