एक्सप्लोरर

Udaipur: खाई में कार के गिरने से पहले ड्राइवर को कर देगी अलर्ट, उदयपुर के छात्र ने इजाद की खास तकनीक

Udaipur News: उदयपुर के छात्र ने ऐसी टेक्नोलॉजी बनाई है, जिससे खाई चट्टान या किसी भी ऑब्जेक्ट के आने पर गाड़ी में सेंसर के तहत ब्रेक एक्टिव हो जाएंगे. इससे दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी.

Rajasthan News: उदयपुर के एक छात्र ने सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) पर रोक लगाने का एक निदान ढूंढ निकाला है. उसने ऐसी तकनीक खोज निकाली है जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सकती है. यह आविष्कार उदयपुर (Udaipur) के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र आकाश सैनी ने किया है. जानते हैं क्या है यह टेक्नोलॉजी.

आकाश सैनी ने बताया कि यह तकनीक सेंसर बेस्ड है. उसने बताया जैसे कि पहाड़ी एरिया में कोई वाहन चलाकर जा रहा है. अक्सर टर्न करते हुए कंट्रोल नहीं कर पाते और वाहन खाई में गिर जाती है. इसमें ऐसा नहीं होगा. जैसे कार के सामने खाई, पहाड़ या अन्य कोई वाहन आएगा तो तुरंत सेंसर एक्टिव हो जाएगा और कार के ब्रेक लग जाएंगे. यही नहीं कार खाई में जाने वाली होगी तो रुकेगी और खुद ही मुख्य मार्ग पर आगे की दिशा में चलती जाएगी.
 
सेंसर से ब्रेक, स्टेयरिंग और एक्सीलेटर कंट्रोल हो जाएगा. जैसे कोई वाहन चालक घबरा जाता है और ब्रेक नहीं लगा पाता तो वह कुछ भी चिल्लाए, स्टॉप-स्टॉप-स्टॉप, या रुको-रुको-रुको तो वॉइस कमांड से वाहन रुक जाएगा. इसे कोडिंग के माध्यम से तैयार किया गया है. अभी यह डेमो रूप में है लेकिन बड़ी कंपनियां लॉट में बनाएंगी तो लोगों के लिए आसान होगा.
 
ब्रेक फेल की स्थिति में क्या होगा?
सीटीएई कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट हेड नवनीत अग्रवाल ने बताया कि ऑटो सेक्टर में कई बदलाव हो रहे हैं और नई टेक्नोलॉजी आ रही है. यह टेक्नोलॉजी आने वाले समय में इस सेक्टर में काफी मददगार रहेगी. कठिन परिस्थिति वाले एरिया में दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगी. जैसे वाहन का ब्रेक फेल हो जाना या गियर काम न करना, ऐसी परिस्थिति में एक इमरजेंसी ब्रेक लगा सकते हैं जो सेंसर पर वर्क करें. आकाश ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में 4-5 महीने लगे हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस का 'शक्ति सुरक्षा अभियान' शुरू
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस का 'शक्ति सुरक्षा अभियान' शुरू
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget