एक्सप्लोरर

Udaipur: 9 बार मिली हार, फिर भी 10वीं बार लड़े और जीते चुनाव, 50 साल बाद पूरा हुआ देवी सिंह का सपना

Rajsamand: देवी सिंह 25 बरस के थे, जब उन्होंने वार्ड पंच बनने का सपना देखा. हालांकि, हर बार नामांकन भरते थे, चुनाव प्रचार भी करते थे, लेकिन हार मिलती थी. अब 50 साल बाद उन्हें आखिरकार जीत हासिल हुई है.

Rajsamand News: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश में उपचुनावों का दौर चल रहा है. इन उपचुनाव में कई ऐसे किस्से भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें जानकर लोग हैरान हैं. एक दिन पहले ही बांसवाड़ा में घर में शौचालय नहीं होने पर प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. वहीं, अब राजसमन्द जिले में 50 साल से पाले सपने को एक वृद्ध ने पूरा किया है.

9 बार वार्ड पंच चुनाव में हारने के बाद 10वीं बार फिर से कोशिश की और आखिरकार जीत हासिल कर ली. अब 76 साल के देवी सिंह अपने वार्ड के वार्डपंच बन गए हैं. उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. पहले तो देवी सिंह भावुक होकर रोए और फिर खुशी से हंस पड़े. 


Udaipur: 9 बार मिली हार, फिर भी 10वीं बार लड़े और जीते चुनाव, 50 साल बाद पूरा हुआ देवी सिंह का सपना

9 बार हारे, 10वीं बार में मिली जीत
देवी सिंह का कहना है कि वह 25 साल के थे, जब सोचा था कि वार्ड पंच बनना है. चुनाव में पहली बार नामांकन दाखिल किया और प्रचार भी किया, लेकिन मतगणना में हार गए. इसके बाद मन को ठेस पहुंची तो ठान ली कि एक बार तो वार्ड पंच बनेंगे ही बनेंगे. फिर हर बार वार्ड पंच के चुनाव में आवेदन किया, चुनाव प्रचार भी किया लेकिन हर बार हार ही मिलती गई. हालांकि, अब 10वीं बार में उन्होंने सफलता हासिल कर ली है, जिसकी उन्हें बहुत खुशी है. जीत के बाद लोगों का सम्मान मिला, जिससे भावुक हो गए और उन्हें अच्छा भी लगा. 

चार प्रत्याशियों से था देवी सिंह का मुकाबला
राजसमन्द जिले के भीम तहसील की मंडावर पंचायत में वार्ड 2 के रिक्त हुए पद पर उपचुनाव हुए. इसी चुनाव में देवी सिंह ने जीत हासिल की. इस बार के चुनाव में भी समीकरण रोचक बन रहे थे. वार्ड-2 के चुनाव में चार नामांकन भंवर सिंह, सीता देवी, पन्ना सिंह और देवी सिंह ने दाखिल किए थे. किन्हीं वजहों से तीनों दावेदारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिससे देवी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए. देवी सिंह के निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार रेगर और सहायक निर्वाचन अधिकारी अम्बालाल सालवी ने उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा.

यह भी देखें: Watch: मंत्री रमेश मीणा ने बीकानेर जिला कलेक्टर को कहा 'गेट आउट'! भाषण के दौरान फोन चला रहे थे अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget