एक्सप्लोरर

Udaipur News: 5जी एक्टिवेशन के नाम पर धोखाधड़ी, लिंक पर क्लिक करने से पहले जानें लें एक्सपर्ट की राय

Rajasthan Latest News: 5जी एक्टिवेशन के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. उदयपुर के रहने वाले साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि इससे कैसे बच सकते हैं.

Rajasthan News:  देश में अभी 4जी सर्विस चल रही है और इस हाई स्पीड डेटा का लोग खुलकर उपयोग कर रहे हैं. अब देश में 5 जी भी लॉन्च हो चुकी है लेकिन अभी कुछ ही शहरों में है. 5जी सर्विस लोगों तक नहीं पहुंची उससे पहले फ्रॉड शुरू हो गए. 5जी सर्विस के नाम पर कई लोगों के बैंक अकाउंट खाली हो गए. हजारों रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो चुकी है. इससे बचने के लिए साइबर एक्सपर्ट भी अलर्ट डाल रहे है कि मोबाइल और आए मैसेज लिंक को ओपन ना करें नहीं तो आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं. राजस्थान के उदयपुर में रहने वाले साइबर एक्सपर्ट श्याम चंदेल के पास ठगी के शिकार हुए युवकों की शिकायतें आई है. 

आखिर क्या है यह 5जी एक्टिवेशन लिंक एक्सपर्ट से जानें

साइबर एक्सपेट श्याम चंदेल ने बताया कि हाई स्पीड डेटा के लिए युवाओं में काफी उत्सुकता है और इसी कारण एक लिंक से ठगी का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि 5जी सर्विस के लॉन्च होते ही फ्रॉड लोगों को मैसेज कर रहे हैं. उसमें बता रहे हैं कि 5जी सर्विस का एक्टिवेशन करवाने पर जब भी आपके शहर में सर्विस चालू होगी प्राथमिकता आपको दी जाएगी. एक्टिवेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. इसी प्रकार से अलग-अलग फ्रॉड अलग-अलग लालच दे रहे हैं. जैसे ही लिंक पर क्लिक कर रहे हैं उनके खाते से राशि निकल रही है. ऐसा ही फ्रॉड 3 युवकों से होना सामने आया है जिसमें 22, 8 और 28 हजार रुपए ठगी हुई है. 

आखिर एक लिंक से कैसे बैंक खाते से निकल जाती है राशि

साइबर एक्सपर्ट चंदेल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ठग एक साथ कई लोगों को यह लिंक वाला मैसेज भेज रहे हैं. जैसे ही उपभोक्ता इस लिंक को खोल रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन के नाम पर कुछ राशि मांग रहे हैं जैसे 5-10 रुपए. यह राशि देने के लिए उपभोक्ता अपनी बैंक की डिटेल डाल रहे हैं.

जैसे लिंक ओपन कर बैंक की डिटेल डाल रहे हैं तो पूरी डिटेल ठगों के पास जा रही है. फिर उपभोक्ता अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को डाल रहे हैं तो वह भी ठगों के पास जा रहा है. अब इसी डिटेल का उपयोग करते हुए ठग अन्य जगह से हजारों रुपए की शॉपिंग कर रहे हैं.  एक्सपर्ट का कहना है कि 5जी के नाम पर हो रहे इस फ्रॉड से बचना है तो ऐसे लिंक को खोले नहीं. सबसे पहले यह जांच लें कि आपके शहर में 5जी सर्विस है ना नहीं.

इसे भी पढ़ें:

Bharatpur: भरतपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली रैली निकालकर किसानों का प्रदर्शन, 100 फीसदी फसल मुआवजा की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget