एक्सप्लोरर

Udaipur: अब इस यूनिवर्सिटी में गर्माया माहौल, छात्र संघ अध्यक्ष ने कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, शुरू हुआ विरोध

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में छात्र संग अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने यूनिवर्सिटी के कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गए. पुलिस ने बातचीत का माहौल को शांत कराया है.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर संभाग की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर को तनाव की स्थिति हो गई. कर्मचारी धरने पर बैठ गए और यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. इसके पीछे कारण था कि यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद माहौल गरमा गया. पीड़ित कर्मचारी के पक्ष में सभी कर्मचारी हड़ताल पर आ गए. पुलिस छात्र संघ अध्यक्ष और कर्मचारी को थाने लेकर पहुंची. अभी तक किसी भी प्रकार की कोई पुलिस रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

क्या था मामला?
यूनिवर्सिटी शैक्षणिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय भटनागर ने बताया कि बड़ी अशोभनीय हरकत की गई है. यूनिवर्सिटी के स्थापना शाखा में नागेंद्र नाम के हमारे कर्मचारी काम करते हैं. आज भी वह रोज की तरह का कर रहे थे. वहां एक व्यक्ति यूनिवर्सिटी की ई-रिक्शा योजना के लिए नियुक्ति पत्र लेने आया. उसके नियुक्ति पत्र पर कुलपति-रजिस्ट्रार के साइन नहीं हुए थे और वह दोनों यूनिवर्सिटी के हो रहे खेल प्रतियोगिता में व्यस्त थे. नियुक्ति पत्र के आदेश तैयार हो चुके थे, लेकिन हस्ताक्षर नहीं हुए थे. वह व्यक्ति उसी समय नियुक्ति पत्र मांगने लगा, लेकिन नियमानुसार नहीं दे सकता. इसके बाद उसने  यूनिवर्सिटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह सुवावत को फोन करके बुला लिया. कुलदीप ने आते ही गुस्से में नागेंद्र के थप्पड़ जड़ दिए. इस पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए. इसके बाद सभी कर्मचारियों ने विरोध किया है.

दरअसल, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति आईवी त्रिवेदी ने हालही में छात्रों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा योजना शुरू की थी. इसमें नगर निगम के तरफ से दो रिक्शा दिए गए थे. इसमें ई-रिक्शा यूनिवर्सिटी गेट से अन्य कॉलेज तक स्टूडेंट ले जाएंगे. इसी के नियुक्ति पत्र को लेकर उक्त व्यक्ति आया था और उसके बाद मामला बिगड़ा. हालांकि पुलिस ने बातचीत का माहौल को शांत किया.

Rajasthan News: लेडी डॉन रेखा मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 12वीं के छात्र को मारी थी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget