एक्सप्लोरर

Udaipur Accident: नाकेबंदी के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कांस्टेबल को कुचला, मौके पर हुई मौत

Udaipur News: उदयपुर में नाकेबंदी के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने एक पुलिस कांस्टेबल को अपनी चपेट में लिया. इस हादसे में कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई. वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

Udaipur Road Accident: उदयपुर (Udaipur) में मंगलवार को एक बड़ी घटना हो गई. यहां नाकेबंदी के दौरान पुलिसकर्मी ट्रक को रोकने का इशारा कर रहे थे, लेकिन तेज गति में आए ट्रक ने पुलिसकर्मी को चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक कॉन्सटेबल की मौके पर ही मौत हो गई. बाद ने मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है. वहीं कॉन्सटेबल के शव का पोस्टमार्टम कर उसके शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है. वहीं एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. 

दरअसल, यह घटना उदयपुर शहर के पास अहमदाबाद हाईवे स्थित टीडी थाना क्षेत्र की है. यहां पुलिस अधिकारियों के आदेश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दो कॉन्स्टेबल नाकेबंदी में ड्यूटी कर रहे थे. नाकेबंदी थाने के सामने ही की गई थी. वाहन आ रहे थे तो दोनों कॉन्स्टेबल उन्हें सड़क सुरक्षा के तहत नियमों का पालन करने के लिए कह रहे थे. पुलिसकर्मियों ने नेशनल हाईवे-48 पर टीडी थाने के जवान राजकुमार मीणा भी नाकेबंदी में ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान एक मिनी ट्रक अहमदाबाद से उदयपुर की ओर तेज गति से आ रहा था. टीडी थाने के बाहर ही नाकेबंदी में तैनात कॉन्सटेबल राजकुमार ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक तेज रफ्तार में आया और राजमुकार को अपनी चपेट में ले लिया. 

कॉन्सटेबल की हुई मौत
इससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. आवाज सुनकर सभी पुलिसकर्मी थाने से बाहर आए. वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका ट्रक कुछ दूर खड़ा मिला. वहीं इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए  एएसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत काॉन्स्टेबल नाकेबंदी में ड्यूटी कर रहा था, जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई.  मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

Rajasthan Gang Rape: काम दिलाने के बहाने 6 दरिंदों ने महिला से 14 दिनों तक किया गैंगरेप, बच्चों को मारने की दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget