एक्सप्लोरर

Rajasthan: गुमशुदगी के मामले में डिटेन किए गए युवक ने की खुदकुशी, जूते के लेस से जेल में ही लगाई फांसी

उदयपुर के परसाद थाने में एक युवक ने जूते की लेस से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसे गुमशुदगी के मामले में डिटेन किया गया था और पूछताछ की जा रही थी. अब मृतक का परिवार पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है.

Boy Suicide In Jail: उदयपुर के करीब ग्रामीण क्षेत्र में आने वाला परसाद थाने के हवालात में एक युवक ने जूते की लेस से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की गिरफ्तारी नहीं थी, उसे गुमशुदगी के मुकदमे में डिटेन किया गया था और पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान उसे महिला बैरक में बैठाया गया तो उसने फांसी लगा दी. जैसे ही पुलिस को फांसी की सूचना मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

थाने पर उच्चाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता पहुंचा, क्योंकि मृतक युवक के परिजनों ने थाने का घेराव कर लिया था. अब गुरूवार को दिन में भी लोगों ने थाने के घेराव की चेतावनी दी है. थाने में आत्महत्या करने वाले युवक का नाम 28 साल के अर्जुन पुत्र केवजी मीणा है और वह ग्रामीण क्षेत्र के झल्लारा का रहने वाला है. दरअसल तीन माह पहले परसाद थाना क्षेत्र निवासी भगू मीणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट पत्नी की गुमशुदगी की थी जिसमें मृतक अर्जुन पर आरोप थे कि वह पत्नी को लेकर गया है.

जूते के लेस का फंदा बनाकर लगाई फांसी

बता दें कि पुलिस महिला की तलाश कर ही रही थी कि अर्जुन पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसके साथ महिला भी थी. पुलिस दोनों को थाने ले आई. महिला के मिलने की सूचना पति को दी जिससे पति थाने आया. वहीं युवक अर्जुन को बैरक में बन्द कर दिया गया. फिर पुलिस ने महिला और उसके पति से बातचीत और पूछताछ शुरू की. पुलिस महिला और पति से पूछताछ कर ही रही थी कि अर्जुन को भी बुलाने के लिए कांस्टेबल बैरक के पास पहुंचा. अचानक कांस्टेबल के चिल्लाने की आवाज आई. उसने देखा कि हवालात में बंद अर्जुन ने जूते के फीते निकालकर फंदा बनाया और झूल गया. उसे फंदे से उतार हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक का परिवार कर रहा प्रदर्शन

बाद में शव को उदयपुर के सबसे बड़े एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया. घटना के बाद अर्जुन का परिवार ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचा और प्रदर्शन करने लगा. भीड़ को देख अतिरिक्त पुलिस लगानी पड़ी. हालांकि मामला अभी शांत नहीं हुआ है. अभी ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है. अहम सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवक ने फांसी लगा ली. इस मामले को लेकर पुलिस पर संदेह जताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Diwas 2023: 'कोई भूखा न सोए‘ का संकल्प साकार कर रही प्रदेश सरकार, राजस्थान दिवस पर सीएम गहलोत ने कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget