एक्सप्लोरर

Udaipur: अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में स्ट्रीट लाइट की रोशनी से हो रही सर्जरी! जानें क्या है मामला

Rajasthan News: कलेक्टर को ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिनों पहले भिंडर के आसपास के करीब 30-35 लोग उनके पास आए थे. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन अपेन्डिक्स और हर्निया के ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं.

Udaipur News: एक तरफ राजस्थान चिकित्सा के क्षेत्र में आगे से आगे बढ़ता जा रहा है. सरकार ने ऐसी कई प्रकार की सुविधाएं दी हैं, जो अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा हैं. लेकिन इसी बीच उदयपुर से एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. यहां जिले के भिंडर कस्बे स्थित हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में स्ट्रीट लाइट लगी हुई है और इसी की रोशनी से डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं. सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह सत्य है. 

इसी बात को लेकर वल्लभनगर के पूर्व विधायक (जनता सेना पार्टी) रणधीर सिंह और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया. यही नहीं, कार्यकर्ताओं के साथ वह उदयपुर पहुंचे और कलेक्ट्रेट में चल रही जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. यहां उन्होंने सिर्फ स्ट्रीट लाइट ही नहीं, डॉक्टर के व्यवहार और अस्पताल में सुविधाएं देने पर भी बात की और कार्रवाई की मांग की.

रणधीर सिंह भिंडर ने ज्ञापन में यह बताया
कलेक्टर को ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिनों पहले भिंडर के आसपास के करीब 30-35 लोग उनके पास आए थे. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन अपेन्डिक्स और हर्निया के ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं. सर्जन से पूछा तो पता लगा कि सर्जिकल आइटम उपलब्ध नहीं हैं. फिर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी बामनिया से बात की. उन्होंने कहा कि सोमवार को मैं आकर सब व्यवस्था करवा दूंगा, लेकिन वो तो नहीं आए, बल्कि उन्होंने हॉस्पिटल इन्चार्ज डॉक्टर काबरा को व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा. 

डॉक्टर काबरा ने व्यवस्था ठीक करने के बजाय सर्जन डॉक्टर संदीप को ही भिंडर से रिलीव कर दिया. हॉस्पिटल की स्थिति ऐसी है कि यहां के ऑपरेशन थियेटर में ओटी लाइट की जगह स्ट्रीट लाइट लगी हुई है. ऐसे में अस्पताल के वातावरण को पूरी तरह से राजनीतिक रंग देने का काम डॉक्टर काबरा ने किया है. 

ज्ञापन सौंपकर रखी गई ये मांग
डॉक्टर संदीप अपनी कार्यशैली के कारण लोगों में काफी लोकप्रिय हो गए थे, जो कई बार खुद पैसे देकर, सामान मंगवाकर गरीब पेशंट का ऑपरेशन करते थे. इस तरह से अचानक उनको हटाने से जनता में भारी आक्रोश है. हमारी मांग है कि पद पर रहते हुए जनता को रिलीफ देने के बजाय अच्छे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई कर इंचार्ज डॉक्टर काबरा ने हद ही पार कर दी है. जबकि स्थानान्तरण करने का अधिकार उनके पास है ही नहीं. उन्हें तुरन्त कहीं लगाने का आदेश कराएं और डॉ. संदीप को फिर से भिंडर लाया जाए. साथ ही, उपकरणों की व्यवस्था की जाए.

यह भी पढ़ें: Naina Kanwal News: राहुल गांधी के साथ हाथ में हाथ मिलाकर चलने वाली नैना पर जल्द होगा एक्शन, जांच अफसर ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget