एक्सप्लोरर

Jodhpur News: मादा चिंकारा का शिकार करने वाले दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, मेहमानों के लिए प्लान किया था मांस पार्टी

Jodhpur News: आरोपियों के पास से एक बंदूक, कारतूस, छर्रे, बारुद ,एक मोटरसाइकिल सहित दो मृत मादा चिंकारा बरामद हुई हैं

Jodhpur: जोधपुर ओसियां थाना क्षेत्र के तापू - गिंगाला रोड़ के पास राम्मर नाडी की ओरण से सटे रेतीले धोरों में देर रात्रि को चार नामजद आरोपियों ने सामूहिक रूप से दो मादा चिंकारा हिरणों का शिकार किया. प्रत्यक्षदर्शी गवाह ने बताया कि वन्यजीव शिकार के आरोपी रेतीले धोरों में देर रात टॉर्च की रोशनी में शिकार कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने फायर भी किया. शिकार की आंशका के चलते जब वह बंदूक फायर की दिशा में गये तो देखा कि दो लोग एक चिंकारा की गर्दन मरोड़ कर मोटरसाइकिल के बैग में डालकर भाग रहे थे.  तभी वन्यजीव प्रेमियों ने अपनी बोलोरो गाड़ी से उनकी गाड़ी का पीछा कर एक आरोपी को धर दबोचा.

आरोपी से बरामद हुए दो चिंकारा के शव
 लोगों ने जिस शख्स को पड़का उसका नाम गोंमदराम मेघवाल बताया जा रहा है, तो तापू का रहने वाला है. आरोपी से एक मोटरसाइकिल RJ19 SA 7962, मृत चिंकारा का शव, बारुद, कारतूस और छर्रे भी मिले हैं. आरोपी को दबोचने के तुरंत बाद लोगों ने वन विभाग, पुलिस व  बिश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्थान अध्यक्ष रामपाल भवाद को इस घटना के बारे में सूचना दी. 

मेहमानों के लिए किया जा रहा था बड़ी मांस पार्टी का आयोजन
सुबह होने पर पैरों के निशान के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक नूर मोहम्मद के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाकर एक नामजद आरोपी लालचंद भील पुत्र भगवानाराम को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपी लालंचद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तापू निवासी महेंद्र सिंह पुत्र शिवसिंह ने मेहमानों के लिए एक बड़ी मांस पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें चिंकारा का मांस परोसा जाना था. उसने बताया कि शिकार के लिए तापू के रहने वाले जब्बर सिंह पुत्र इंद्र सिंह ने अवैध बंदूक उपलब्ध कराई थी.

कार्यवाही के दौरान उमड़ा वन्यजीव प्रेमियों का हुजूम
इधर कार्यवाही के दौरान ओसियां पुलिस उपाधीक्षक नूर मोहम्मद, क्षेत्रीय वन अधिकारी हुक्माराम जाखड़, विश्नोई टाईगर फोर्स प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद, सहायक निरीक्षक सहीराम बिश्नोई, पूर्व शिक्षा अधिकारी गिरधारी राम खिलेरी, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश तापू, जगदीश बिश्नोई, जगराम बिश्नोई, अर्जुन राम , ओमप्रकाश सारण, खंगार राम सारण, श्रवण सारण तापू, घेवरराम, बीटीएफ वरिष्ठ सदस्य रामसुखराम बोला, किशनाराम, RTI कार्यकर्ता महीपाल सारण आदि बड़ी संख्या में वन्यजीव प्रेमियों की मौजूदगी रही.

मृत चिंकारा का किया गया पोस्टमार्टम
शिकार के दौरान बरामद मृत दोनों चिंकारा का पशु चिकित्सालय ओसियां में तीन सदस्यीय बोर्ड द्वारा डॉ. बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में डॉक्टर रामाकिशन बिश्नोई व डॉक्टर महेंद्र सिंह गहलोत ने पोस्टमार्टम किया गया। इधर एक साथ दो चिंकारा शिकार की सूचना से मौके पर पहुंचे बिश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्थान बीटीएफ अध्यक्ष रामपाल भवाद ने मांग की है कि तापू शिकार प्रकरण में नामजद आरोपियों द्वारा खुलेआम चिंकारा मीट पार्टी में सम्मिलित फरार सभी नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. 

यह भी पढ़ें:

MP News: मानव तस्करी कर यौन शोषण करने वाले मध्य प्रदेश और राजस्थान से 11 तस्कर गिरफ्तार, इस तरह काम करता था गिरोह

Rajasthan Power Crisis: बिजली संकट की कगार पर राजस्थान! जानें क्या बोले ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget