एक्सप्लोरर

MP News: मानव तस्करी कर यौन शोषण करने वाले मध्य प्रदेश और राजस्थान से 11 तस्कर गिरफ्तार, इस तरह काम करता था गिरोह

MP: यह गिरोह महिलाओं का यौन शोषण कर उन्हें बेच देता था. पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और दो बच्चों को भी बरामद किया है. गिरोह से जुड़ी महिलाएं महिलाओं को झूठे लालच देकर फंसाती थीं.

Bhopal: मध्य प्रदेश और राजस्थान के 11 तस्करों को मंदसौर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नाबालिक लड़कियों और महिलाओं को सब्जबाग दिखाकर उन्हें बेच देता था. इस दौरान महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया जाता था. इस मामले में उज्जैन पुलिस ने भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने नाबालिग लड़की और दो बच्चों को किया बरामद

मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र से कुछ इस प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं कि यहां से नाबालिक लड़कियां, महिलाएं और बच्चे लापता हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने जब तस्दीक की तो जानकारी सही निकली. अफजलपुर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने टीम बनाकर लापता लोगों की तलाश शुरू की. इसी बीच उज्जैन की देवासगेट थाना पुलिस ने जब नाबालिग लड़की को बरामद किया तो पुलिस का शक यकीन में बदल दिया. नाबालिग लड़की से पूछताछ में पता चला कि उसका अपहरण किया गया था. इसके बाद अफजलपुर पुलिस ने एक अन्य महिला और दो बच्चों को भी बरामद किया. 

पीड़िता ने खोला मानव तस्करी का राज
जब पीड़िता ने मानव तस्करी के राज खोलना शुरू किया तो पुलिस के कान खड़े हो गए. इस मामले में रतलाम निवासी शैतान भाई, उनके पुत्र कैलाश, राहुल पुत्री सुमन बाई, जोधपुर निवासी कृपाल सिंह, उज्जैन निवासी विक्रम सिंह सोंधिया, भेरूलाल, आगर मालवा निवासी गणपत सिंह, झालावाड़ निवासी नागु सिंह, सरपंच गोविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों द्वारा मानव तस्करी की जा रही थी. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और मानव तस्करी का गंभीर अपराध दर्ज किया गया है. आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया गया है. 

90 हजार से डेढ़ लाख में हुआ सौदा

मंदसौर पुलिस ने बताया कि इस गिरोह की सरगना सुमन बाई, शैतान बाई और उनके पुत्र हैं. आरोपियों द्वारा कृपाल सिंह, विक्रम सिंह से सौदा करते हुए 90 हजार से डेढ़ लाख तक की रकम वसूल की गई थी. आरोपियों ने पीड़ित महिला के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया. 

शादी का लालच देकर फंसाते थे जाल में

आरोपी सुमन बाई महिलाओं के बीच जाकर यह बात बताती थी कि उनकी मां शैतान बाई कुछ ऐसे लोगों को जानती है जो शादी कर महिलाओं को खुश रखते हैं. इसके अलावा सोना चांदी के जेवर और नकदी भी देते हैं. वे लोग महिलाओं को घुमाने के लिए पवित्र तीर्थ स्थलों पर भी ले जाते हैं. इसके अलावा कई और ऐसी झूठी बातें बताकर पीड़ित लोगों को अपने जाल में फंसाया गया, फिर इसके बाद उनके सौदे किए गए.

यह भी पढ़ें:

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, जेपी नड्डा ने 2023 के रोडमैप पर लगाई मोहर

Madhya Pradesh: तीन घंटे चली मध्य प्रदेश RSS और BJP की समन्वय बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget