एक्सप्लोरर

Jaipur Bomb Threat: जयपुर में दो अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, नहीं हुआ कामकाज

Jaipur Bomb Threat News: जयपुर में दो कोर्ट बिल्डिंग को आईईडी बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर मचा हड़कंप, पिछले तीन हफ्तों से लगातार अलग-अलग स्थलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल.

Jaipur Bomb Threat: जयपुर की दो अदालतों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. आनन फानन में दोनों अदालतों के परिसर को खाली करा दिया गया. बम डिस्पोजल स्क्वायड ने घंटों अदालत परिसरों की तलाशी ली, लेकिन दोनों ही अदालतों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. 

बम की सूचना मिलने और उसके बाद मचे हड़कंप की वजह से आज दोनों अदालतों में कामकाज भी नहीं हुआ. राजस्थान के अलग-अलग स्थलों को पिछले तीन हफ्तों से इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है. हालांकि अब तक की हर धमकी फर्जी साबित हुई है. 

कल ही आया था मेल

जयपुर शहर की फैमिली कोर्ट और मेट्रो कोर्ट अलग-अलग परिसरों में चलती हैं. डिस्ट्रिक्ट जज के ऑफिस में कल यानी बृहस्पतिवार को ही धमकी का ईमेल भेजा गया था. हालांकि कल महाराणा प्रताप जयंती की छुट्टी थी. कोर्ट स्टाफ ने आज ईमेल खोला तो उसमें धमकी का भी एक मैसेज पड़ा हुआ था. ईमेल के जरिए भेजे गए मैसेज में लिखा हुआ था कि जयपुर शहर की फैमिली कोर्ट और मेट्रो कोर्ट को आज यानी शुक्रवार को दोपहर दो से तीन बजे के बीच बम से उड़ा दिया जाएगा. ईमेल में यह भी कहा गया था कि दोनों अदालतों को आईईडी ब्लास्ट के जरिए उड़ाया जाएगा. 

बम धमाके का ईमेल मिलते ही हड़कंप मच गया. इस बारे में फौरन पुलिस को सूचना दी गई. तमाम कर्मचारियों और वकीलों ने धमकी की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर छोड़ दिया. बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों अदालतों के कैंपस को पूरी तरह खाली कर दिया. इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और खोजी कुत्तों के जरिए दोनों अदालतों के कैंपस की तलाशी ली गई. इस दौरान अफरा तफरी मची रही.

घंटों चली तलाशी अभियान

घंटों चली तलाशी में कुछ भी गलत नहीं मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली. जयपुर फैमिली कोर्ट बार एसोसिएशन के संरक्षक महेश चावला और महासचिव शशि वर्मा के मुताबिक की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था और वकील व वादकारी काफ़ी डर गए थे. उनके मुताबिक पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तेजी से काम किया.

गौरतलब है कि इससे पहले इसी महीने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी आठ दिनों में छह बार दी गई थी. इसके साथ ही सचिवालय और अलग-अलग जिलों के कलेक्टर ऑफिस को उड़ाने की धमकियां भी ईमेल के जरिए इसी तरह भेजी जा चुकी है. सीएम भजनलाल शर्मा को भी धमकी दी जा चुकी है. 

स्टेडियम को भी उड़ाने की मिल चुकी है धमकी

सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की एक धमकी में दावा किया गया था कि हैदराबाद में दो साल पहले होटल में रेप के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से सरकार और पुलिस का ध्यान खींचने के लिए धमकियां दी जा रही हैं. 

माना जा रहा है कि आज अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भी इसी कड़ी में दी गई है. बहरहाल इस बारे में पुलिस का कहना है कि आईपी एड्रेस के आधार पर धमकी का ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल यह किसी की शरारत लग रही है, लेकिन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वैसे धमकी और अफरा तफरी मचाने की वजह से आज दोनों ही अदालतों में कोई कामकाज नहीं हुआ.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget