एक्सप्लोरर

Rajasthan News: टोंक के मालपुरा में दो समुदायों में झड़प के बाद काबू में हालात, अब तक 30 लोग हिरासत में

Rajasthan News: मालपुरा के नागौरी मोहल्ला इलाके में रविवार को लोगों के एक समूह ने सड़क पर तेज गति से बाइक चलाने पर आपत्ति जताई जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और दो गुटों के बीच झड़प हो गई.

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में रविवार को दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद अब स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रभावित इलाके में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. टोंक जिले के पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मालपुरा में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद हुई पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी सहित करीब 15 लोग चोटिल हो गये थे. इस संबंध में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बता दें कि तेज स्पीड में बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था.

पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में शांति है. कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. वर्मा ने बताया कि राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) की तीन कंपनियों के साथ-साथ जिला पुलिस को भी इलाके में तैनात किया गया है.

पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मालपुरा
इस बीच, रेंज पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) रूपिंदर सिंह एवं संभागीय आयुक्त बी एल मेहरा ने मालपुरा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने अपील की है. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मालपुरा पहुंचे.

तेज स्पीड में बाइक चलाने को लेकर हुआ विवाद
गौरतलब है कि मालपुरा के नागौरी मोहल्ला इलाके में रविवार को लोगों के एक समूह ने सड़क पर तेज गति से बाइक चलाने पर आपत्ति जताई जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और दो गुटों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान हुई पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी सहित 15 लोग चोटिल हो गये थे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: महापुरा से शुरू हुआ 'महंगाई राहत कैम्प', जानिए कब तक चलेगा ये शिविर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget