एक्सप्लोरर

Teachers Day 2022: राजस्थान शिक्षा विभाग ने जारी की जिलों की रैंकिंग, जानिए- किसे मिला कौन सा पायदान?

सरकार की ओर से कक्षावार बनी तीनों श्रेणियों के उच्चतम वरीयता प्राप्त 1272 शिक्षकों का अंतिम चयन किया गया है. शिक्षा विभाग की रैंकिंग में जयपुर को पहला, चूरू को दूसरा और बूंदी को तीसरा स्थान मिला है.

Teachers Day 2022: शिक्षक दिवस के अवसर पर राजस्थान के 99 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. नवाचार करने, अच्छी शिक्षा मुहैया करवाने के मामले में राजस्थान शिक्षा विभाग (Rajasthan Shiksha Vibhag) ने जिलों की रैंकिंग भी जारी की है. शिक्षा विभाग की रैंकिंग में जयपुर को पहला स्थान, चूरू को दूसरा स्थान और बूंदी जिले को तीसरा स्थान मिला है. तीनों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा. जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र यादव, भंवर लाल जांगिड, चुरू के संतोष कुमार महर्षि, निसार अहमद खान, बूंदी से तेज कंवर, राम सिंह मीणा सम्मानित होंगे. 

शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों को मिलेगा नकद पुरस्कार

राज्य सरकार की ओर से कक्षावार बनी तीनों श्रेणियों के उच्चतम वरीयता प्राप्त 1272 शिक्षकों का अंतिम चयन किया गया है. 99 शिक्षकों का राज्य स्तर पर, 99 शिक्षकों का जिला स्तर पर और 1074 शिक्षकों का ब्लॉक स्तर पर सम्मान किया जाना है. परफॉर्मेंस यानी शिक्षण व्यवस्था से लेकर स्कूल मैनेजमेंट, व्यवहार, परिणाम सहित अन्य मापदंडों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची जारी की गई है. शिक्षक दिवस पर होने वाले सम्मान के साथ-साथ शिक्षकों को नकद पुरस्कार राशि भी दी जाएगी. राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले 99 शिक्षकों को 21 हजार, जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले 99 शिक्षकों को 11 हजार और ब्लॉक स्तर पर सम्मानित होने वाले 1074 शिक्षकों को 5100 का पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाएगा. 

Rajasthan Jobs: राजस्थान हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें- कबतक कर सकते हैं अप्लाई?

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला रहेंगे मौजूद

शिक्षा विभाग की तरफ से आमंत्रण कार्ड भी जारी किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, अध्यक्ष के तौर पर शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान और विशिष्ट अतिथि के तौर पर उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव मौजूद रहेंगे. राजस्थान शिक्षा विभाग ने स्कूलों की रैंकिंग की प्रक्रिया 2015 से शुरू की थी. पहले रमसा यूनिट फिर एसएसए यूनिट रैंकिंग जारी करने लगी. इसके बाद 2018 में शिक्षा विभाग का एकीकरण होकर एक ही रैंकिंग जारी होने लगी. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद (Rajasthan School Shiksha Parishad) कई मापदंड पर रैंकिंग जारी करता है. स्कूल को 43 पैरामीटर के आधार पर सूचना अपलोड करनी होती है. नामांकन वृद्धि, प्रारंभिक पंचायत, स्कूलों में बिजली कनेक्शन की उपलब्धता, सुरक्षित पेयजल, खेल का मैदान, चारदीवारी, सैनिटरी नैपकिन डिस्पेंसर , उपलब्ध ज्ञान, समाधान सहित कई सूचनाएं प्रदान करनी होती है. उसके आधार पर स्कूलों की रैंकिंग (Schools Ranking) निकाली जाती है. 

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) में निकली बम्पर वैकेंसी, जानिए-कैसे करें अप्लाई और कितना लगेगा शुल्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget