एक्सप्लोरर

Surya Namaskar Rajasthan: राजस्थान के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार के लिए निर्देश, मुस्लिम संगठनों ने क्या कहा?

Surya Namaskar Rajasthan: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सूर्य नमस्कार भारतीय परंपरा से जुड़ा एक अहम हिस्सा है. प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से मन-मष्तिष्क भी शांत रहता है.

Surya Namaskar Rajasthan: राजस्थान में सूर्य सप्तमी से एक दिन पहले तीन फरवरी को इस बार सभी स्कूलों में एक साथ सूर्य नमस्कार किया जाएगा. सूर्य सप्तमी को ऐतिहासिक बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली है.

इस अवसर पर प्रदेश के 78 हजार से ज्यादा सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सूर्य नमस्कार किया जाएगा. वहीं विधानसभा में कांग्रेस इसको लेकर बीजेपी और शिक्षा मंत्री को घेरने की तैयारियों में जुटी है.

पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
पिछले साल सूर्य सप्तमी पर 1.33 करोड़ विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया था. इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया जाएगा. सूर्य सप्तमी के बाद स्कूल में नियमित रूप से सूर्य नमस्कार कराने की भी प्लानिंग है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इसे अनिवार्य किया जाएगा.

मंत्री ने  कहा, ''सूर्य नमस्कार भारतीय परंपरा से जुड़ा एक अहम हिस्सा है. प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन-मष्तिष्क भी शांत रहता है.'' उन्होंने सूर्य नमस्कार में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आमजन को भी आयोजन का हिस्सा बनाने की अपील की.

सात-सात सूर्य नमस्कार के निर्देश- मंत्री
मंत्री ने कहा, ''सूर्य सप्तमी हर साल मनाने का फैसला लिया हुआ है. इस बार सूर्य सप्तमी 4 फरवरी को आ रही है. उसकी तैयारी के लिए मंथन किया गया, लेकिन 4 फरवरी को देवनारायण भगवान की जयंती होने के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा. इसलिए 3 फरवरी को सुबह 10:15 बजे सूर्य सप्तमी मनाना तय किया है. इसमें विद्यालय में अध्ययन करने वाले सभी बालक-बालिकाओं, विद्यालय परिवार के सदस्य शिक्षक और मंत्रालयिक कर्मचारियों को कम से कम सात-सात सूर्य नमस्कार करने के निर्देश दिए हैं.''

इस आदेश को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कहा कि उनको पढ़ाने से मतलब नहीं है, RSS का एजेंडा चला रहे हैं. खुद को और RSS को दोनों को एक्सपोज कर रहे.

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहिए , क्या नया कर सकते हैं, इस बात पर ध्यान देना चाहिए. बाकी शिक्षा मंत्री और बीजेपी को विधानसभा में जवाब दिया जाएगा. उनको जवाब देने के लिए हम सभी उत्साहित हैं.

मुस्लिम संगठनों का विरोध

उधर मुस्लिम संगठनों ने भी इसपर विरोध जताया है. राजस्थान मुस्लिम फ़ोरम के मोहम्मद नाजीमुद्दीन ने इसे अंवैधानिक और अनुचित बताया है. सभी मुस्लिम धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से सरकार के इस फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया है. उन्होंने हाईकोर्ट का हवाला दिया कि इसे अनिवार्य नहीं किया जा सकता है, ये स्वैच्छिक होगा. मुस्लिम बच्चे इसे नहीं करेंगे.

राजस्थान में 8.38 लाख लोगों ने खाद्य सुरक्षा से हटवाए नाम, सरकार ने दी थी ये बड़ी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget