एक्सप्लोरर

Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह के पोस्टमार्टम पर बनी सहमति, कल पैतृक गांव गोगामेड़ी में होगा दाह संस्कार

Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. आज जयपुर पुलिस कमीश्नर बीजू जॉर्ज के नेतृत्व में एक बैठक हुई है, जिसमें परिवार की कई मांगे मानी गई हैं.

Rajasthan News: करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी में किया जाएगा. इस संबंध में करणी सेना राष्ट्रीय संयोजक अजीत सिंह मंडोली ने कहा कि सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम नहीं होता है लेकिन स्पेशल कंडीशन में हो सकता है. इस बारे में कलेक्टर से बात की गई है. पोस्टमार्टम हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कल दाह संस्कार उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी में होगा.

वहीं जयपुर के पुलिस कमीश्नर बीजू जॉर्ज के नेतृत्व में बुधवार को परिवार की तरफ से स्थानीय विधायक और सर्व समाज के नेताओं ने एक बैठक की. इस बैठक में सुखदेव सिंह के परिवार की कई मांगों पर विचार करते हुए उसे सहमति प्रदान की गई है. बैठक में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पोस्टमार्टम करने पर सहमति बनी है. हालांकि पोस्टमार्टम कब होगा. यह अभी तय नहीं किया गया है. पोस्टमार्टम का समय कलेक्टर को तय करना है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का दाह संस्कार गोगामेड़ी में कल होगा.

बैठक में अस्पताल के बाहर जो प्रदर्शनकारी हैं उन्हें प्रदर्शन खत्म करने को बोला गया है. जिस पर स्थानीय नेताओं का कहना है कि धरना खत्म करने का फैसला कमेटी लेगी. प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाई गई कमेटी में अब चर्चा होगी. सुखदेव सिंह के परिवार को सुरक्षा देने की बात भी मान ली गयी है. साथ ही हथियार का लाइसेंस देने पर भी सहमति बनी है. राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिवार को सुरक्षा दी जाएगी. परिवार की कुछ मांगे मानी गई हैं.

मनोज न्यांगली ने धरने पर बैठे लोगों को सभी मांगों के बारे में जानकारी दी है, जिसको प्रशासन ने मान लिया है. उन्होंने जानकारी दी है कि मामले में FIR दर्ज है. शूटर्स को पुलिस ने पहचान लिया है. पुलिस उनके करीब है और जल्द पकड़ लेगी. 

वर्तमान में थाना अधिकारी को निलंबित करने की मांग की गई है. उन लोगों का आरोप है कि उन्होंने इलाके से हत्यारों को भागने दिया. बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले में घायल व्यक्ति को आर्थिक मदद सरकार बनने के बाद दिलवाने की बात कही है. एक भी मांग ऐसी नहीं है जो नहीं मानी गई, जो संघर्ष समिति परिवार और प्रशासन के बीच हुई है. 1 करोड़ 35 लाख की मदद राशि समाज की तरफ से परिवार को की गई है. अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. 

ये भी पढ़ें": Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री चेहरे पर BJP का बड़ा फैसला, गैर विधायक भी बन सकते हैं एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ के CM

 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget