एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान के सिरोही में ट्रैक्टर के टायरों से बरामद हुआ 92 किलोग्राम डोडा पोस्त, दंपती गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया. साथ ही, तस्कर दंपती गिरफ्तार किया है. NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त किया गया.

राजस्थान के सिरोही जिले से तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. जी हां, अब इसमें तस्करों ने भी तस्करी के लिये नई तकनीक का इस्तेमाल करके सबको चौंका दिया है. यानी समय के साथ तस्कर भी हाई-टेक हो रहे हैं, ताकि पुलिस को चकमा दे सकें.

पर ऐसा हुआ नहीं, सिरोही पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. दरअसल, सिरोही जिले के कालंद्री थाना में पुलिस ने एक ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद करके तस्कर दंपती को गिरफ्तार किया है और उनके विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह है पूरा मामला

साथ ही तस्करी का ट्रैक्टर भी जब्त कर दिया. पकड़े गये डोडा-पोस्त की कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई. सिरोही एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई टीकमाराम, थानाधिकारी कालंद्री के नेतृत्व में, थाना क्षेत्र के शनिधाम मंदिर के पास रोड पर करते हुए, एक ट्रैक्टर के पीछे के दोनों बड़े टायरों में से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त का परिवहन करने के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया गया.

इनको किया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि अग्रिम जांच-पड़ताल कर रहे हैं कि आखिर यह डोडा-पोस्त कहां से भरे गए थे और आगे किधर सप्लाई देनी थी. इन तमाम बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जाएगी. अवैध डोडा-पोस्त तस्करी के आरोप में हकरचंद पुत्र लक्ष्मण, जाति मीणा, उम्र 42 साल, पेशा ड्राइविंग, निवासी बदुपाड़ा, पुलिस थाना पाटन, जिला बांसवाड़ा और सुगना पत्नी हकरचंद, जाति मीणा, उम्र 40 साल, पेशा मजदूरी, निवासी बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि आरोपियों से अग्रिम जांच-पड़ताल करके पुलिस पूछताछ कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल थे और माल की सप्लाई कहां-कहां होनी थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget