एक्सप्लोरर

सिरोही सेशन कोर्ट का फैसला, हत्या डकैती के मामले में 6 आरोपी दोषमुक्त, कोर्ट ने दिये यह निर्देश

Sirohi News: सिरोही सेशन कोर्ट ने रामरंग धाम डकैती और हत्या मामले में साक्ष्य के अभाव में छह आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया. कोर्ट ने जांच अधिकारी की निम्न स्तरीय जांच पर नाराजगी जताई.

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही सेशन न्यायालय ने 2016 के रामरंग धाम आश्रम डकैती और हत्या मामले में छः आरोपियों को साक्ष्य व ठोस प्रमाणों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया. सेशन जज रूपा गुप्ता ने तत्कालीन सर्किल इंस्पेक्टर मीठूलाल की निम्न स्तर की जांच पर तल्ख टिप्पणी करते हुए राजस्थान के डीजीपी को उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई और विशेष प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए हैं.

सिरोही सेशन जज सिरोही रूपा गुप्ता ने आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य के अभाव में 8 साल पूर्व रामरंग धाम आश्रम खांबल में डकैती को लेकर हुए हमले के चर्चित मामले में छ: आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया. पूरे मामले में सिरोही सेशन जज द्वारा तत्कालीन थानाधिकारी और जांच अधिकारी के खिलाफ तल्ख टिप्पणी करते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को विभागीय पत्र लिखकर कार्रवाई करने और उन्हें विशेष प्रशिक्षण करवाने के आदेश दिए गए हैं.

यह है पूरा है मामला
सिरोही सेशन जज रूपा गुप्ता द्वारा साल 2016 में श्री रामरंग धाम आश्रम खांबल सिरोही में महंत और उनके भाविकों पर डकैती के उद्देश्य से किए हमले में एक ही हत्या होने के गंभीर मामले में निम्न स्तर का अनुसंधान करने पर छ: लोगों को दोषमुक्त करार दिया. इस मामले में कोर्ट ने माना कि हत्या, डकैती जैसे मामले में भी अनुसंधान करने वाले तत्कालीन थानाधिकारी ने निम्न स्तर का अनुसंधान किया. 

राजस्थान डीजीपी को जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करवाने एवं विशेष प्रशिक्षण करवाने के आदेश दिए गए हैं. इसमें रामरंग धाम आश्रम खांबल में महंत सूरदास व उनके भाविकों पर डकैती के प्रयोजन से मध्य रात्रि में हुए हमले में भाविक अहमदाबाद निवासी कन्हैयालाल प्रजापत की हत्या की गई थी.

उस दौरान महंत सूरदास व मंगल सिंह सहित कई भक्तों घायल हो गए थे. इस मामले में 8 अगस्त 2016 को परिवादी मंगलसिंह ने सिरोही कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी.

जांच अधिकारी को प्रशिक्षण देने के दिये निर्देश 
न्यायालय की तल्ख़ टिप्पणी में सेशन जज सिरोही ने माना कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में अनुसंधान अधिकारी पुलिस निरीक्षक मीठूलाल ने निम्न स्तर का अनुसंधान किया. इसी मामले में सेशन जज सिरोही रूपा गुप्ता ने सुनवाई करते हुए पुलिस की ओर से पकड़े 6 लोगों को ठोस साक्ष्य नहीं होने और अनुसंधान में खामियां होने पर उन्हें दोषमुक्त करार दिया.

सेशन जज सिरोही रूपा गुप्ता के आदेश में कहा- हत्या व डकैती जैसे मामले में पुलिस निरीक्षक को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए. हत्या जैसे अपराध में अनुसंधान अधिकारी पुलिस निरीक्षक मिठूलाल ने बहुत निम्न स्तर का अनुसंधान किया है. इससे आरोपियों के विरुद्ध आरोप साबित करने के लिए साक्ष्य नहीं मिले. पुलिस निरीक्षक वर्तमान में पीटीएस खेरवाड़ा में कार्यरत होकर पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहा है. इस पुलिस निरीक्षक को अनुसंधान किस प्रकार किया जाता है. उन्हें ऐसे मामले में विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है.

क्या कहते है लोक अभियोजक
अनुसंधान अधिकारी ने बेहद ही निम्न स्तर का अनुसंधान कर प्रकरण में बहुत कमियां रखी. आरोपियों के विरुद्ध ऐसी कोई लैस मात्र भी ठोस साक्ष्य नहींथे, जिससे उन्हे न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध किया जा सके. लोक अभियोजक, सिरोही डॉ. लक्ष्मणसिंह बाला ने बताया कि जांच में अनुसंधान अधिकारी ने घटनास्थल से चांस प्रिंट लिए थे. लेकिन, उनका आरोपियों के चांस प्रिंट से मिलान नहीं करवाया. घटनास्थल से खाई हुई सेव बरामद की गई. इस पर पाए गए सलाइवा व आरोपियों के सलाइवा से मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में नहीं भेजे गए.

आरोपियों के पास मोबाइल होने की उनकी घटनास्थल पर उपस्थिति को लेकर लोकेशन को ट्रेस नहीं किया गया. इस मामले में न्यायालय ने माना कि निम्न स्तर की जांच होने से आरोपियों के विरुद्ध आरोप साबित करने के सबूत नहीं मिले हैं. जिसकी वजह से आरोपी दोषमुक्त हो गए हैं.

सिरोही से तुषार पुरोहित कि रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Jaipur Highway Fire Accident: जयपुर CNG टैंकर हादसे को लेकर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकार से किया जवाब तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget