एक्सप्लोरर

साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी से टला हादसा

Sirohi News: रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में अचानक धुआं उठने लगा. कोच से धुआं निकलता देख यात्री बाहर की तरफ दौड़ पड़े. ट्रेन साबरमती से दौलतपुर जाने वाली थी.

Rajasthan News: सिरोही जिले के आबू रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया. स्टेशन पर खड़ी साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन (Sabarmati Daulatpur Express Train) के एसी कोच में आग लग गयी. आग लगने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. कोच से आग और धुआं निकलता देख यात्री बाहर की तरफ दौड़ पड़े. उन्होंने घटना की जानकारी अटेंडेंट और रेलवे के अधिकारियों को दी. मौके पर पहुंचे  रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन में मौजूद फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया.

आग पर काबू पाने के बाद रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली. गनीमत रही कि घटना में जनहानि नहीं हुई. दोपहर को साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी. अचानक कोच संख्या A-1 के एसी पैनल में धुआं उठने लगा.

साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग

धुआं देख यात्री कोच के बाहर लपके. सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी सहित आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर नगरपालिका से दमकल वाहन को भी बुलाया गया. गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने और धुआं उठने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन साबरमती से दौलतपुर जाने वाली थी. स्टेशन पर रुकने के बाद एसी कोच से धुआं उठने लगा.

समय रहते रेलवे कर्मचारियों ने पाया काबू

समय रहते रेलवे कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे. ट्रेन में मौजूद फायर सिस्टम से आग पर काबू पा लिया. शॉर्ट सर्किट दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया. हादसा टलने से रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों नें भी राहत भरी सांस ली. ट्रेन रवाना होने के बाद रेलवे स्टेशन से यात्रियों की भीड़ हटी.

तुषार पुरोहित की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में गहलोत सरकार की योजनाओं के बदले जा रहे नाम, जानें अब क्या हुआ नया बदलाव?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget