एक्सप्लोरर

Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में मेहमान चखेंगे 'दाल बाटी चूरमे' का स्वाद, राजस्थान के इन शाही व्यंजनों को भी किया गया शामिल

इस शादी के सभी मेहमानों का राजस्थानी संस्कृति के तरीके से स्वागत किया जा रहा है. मेहमानों के स्वागत के लिए राजस्थानी वेशभूषा व राजस्थानी लोकगीतों के साथ फूलों की बारिश कर मेहमाननवाजी की जा रही है.

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बनने जा रहे हैं. इस स्टार कपल की शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन भी देश के टॉप 15 में से एक जैसलमेर का होटल सूर्यगढ़ पैलेस है. होटल सूर्यगढ़ पैलेस स्टार कपल की शादी का गवाह बनेगा. इस शादी में फिल्मी सितारे व देश के बड़े औद्योगिक घरानों के मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को राजस्थान के जैसलमेर के किलेनुमा होटल सूर्यगढ़ पैलेस में बहुत ही पर्सनल रखा गया हैं. इस हाई प्रोफाइल शादी में बहुत कुछ खास होने जा रहा है, क्योंकि यह शादी राजस्थान में हो रही है तो मेहमानों के लिए खासतौर से खाने में राजस्थानी जायके का स्वाद रखा गया है.

परोसे जाएंगे ये राजस्थानी व्यंजन
राजस्थान की प्रसिद्ध सूखी कैर सांगरी की सब्जी मेहमानों को परोसी जाएगी. इसके अलावा दाल बाटी चूरमा, मोटे अनाज बाजरे की व्यंजन भी मेहमानों को परोसे जाएगे. जिस तरह से मोटे अनाज को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सामने पेश किया उसके बाद से हर किसी आयोजन में मोटे अनाज बाजरे से बनने वाले व्यंजन खूब पसंद किए जा रहे हैं. इस हाई प्रोफाइल शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की मेहमान नवाजी के साथ खाने में परोसे जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों में मोटा अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन भी मेहमानों को परोसे जाएंगे.

राजस्थानी संस्कृति से हो रहा स्वागत
इस शादी के सभी मेहमानों का राजस्थानी संस्कृति के तरीके से स्वागत किया जा रहा है. मेहमानों के स्वागत के लिए राजस्थानी वेशभूषा व राजस्थानी लोकगीतों के साथ फूलों की बारिश कर मेहमाननवाजी की जा रही है. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में आज होगी. इस शादी के लिए होटल सूर्यगढ़ पैलेस को अंदर से दुल्हन की तरह सजाया गया है. वहीं बाहर की तरफ किसी तरह का डेकोरेशन नहीं किया गया है. यहां 3 लेयर में सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget