एक्सप्लोरर

'एक बार शर्मा जी जा चुके थे' अंतिरक्ष में पिछड़ा या दलित वाले उदित राज के बयान पर BJP का पलटवार

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: एक्सिओम-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम सकुशल धरती पर वापस लौट गई. अब इस पर राजनीतिक बयानबाजी होने लगी है.

कांग्रेस नेता उदित राज ने सोमवार (15 जुलाई) को कहा कि इस बार अंतरिक्ष में किसी पिछड़े या दलित को भेजना चाहिए था. एक्सिओम-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला नासा की कोई परीक्षा में पास होकर तो वहां नहीं गए थे. अब इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि इसमें तो कोई भी जा सकता है, इसमें जाति देखी जाती है क्या?

इसमें सभी को अवसर मिलता है- मदन राठौड़

राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में कहा, "वैज्ञानिक, वैज्ञानिक होता है. इसमें सभी को अवसर मिलता है. सभी को छूट है. अवसर पाकर जो योग्य और उसके आधार पर चयन हुआ होगा, उसमें जाति नहीं देखी जाती है. अंतरिक्ष में जाना है और वहां गए."

 

धरती पर लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीर
धरती पर लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीर

'कांग्रेस को छोटी राजनीति नहीं करना चाहिए'

इसके आगे उन्होंने कहा, "अब हमने तो कभी इस विषय पर सोचा भी नहीं, क्यों सोचेंगे? ये कोई विषय नहीं है. कांग्रेस को ऐसी छोटी और निचले स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए. समाज के किसी प्रकार का विभेद पैदा नहीं करना चाहिए." 

उदित राज ने अपने बयान पर क्या कहा?

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "हमने जो बोला उसको गलत तरीके से रखा जा रहा है. जितने चीफ सेक्रेटरी है इस समय भारत में उसमें एक भी दलित या ओबीसी नहीं है, आदिवासी नहीं हैं. तो अगर इनकी जगह पर किसी एससी, एसटी या ओबीसी को भेजा गया होता तो वो भी एक भारतीय होता. अवसर देने की बात है. शुक्ला जी को अवसर दिया गया. ये अवरस एससी, एसटी और ओबीसी को भी दिया जा सकता था. पहले एक बार शर्मा जी (राकेश शर्मा) जा चुके थे."

मुस्कुराते हुए यान से बाहर निकले शुभांशु शुक्ला

मंगलवार (15 जुलाई) को अंतरिक्ष के 18 दिनों के सफल अभियान के बाद शुभांशु शुक्ला ड्रैगेन कैप्सूल से मुस्कुराते हुए बाहर निकले और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. उनके साथ तीन और साथी भी अंतरिक्ष के धरती पर लौटे. ये सभी ने 20 दिनों की यात्रा पूरी की. अंतरिक्ष यान का ड्रैगेन कैप्सूल कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में समुद्र में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:01 बजे उतरा. चारों अंतरिक्ष यात्रियों को सात दिन तक निगरानी में रखा जाएगा.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget