उदयपुर: शख्स को सांप ने काटा तो थैली में भरकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर भी हैरान, जानें क्या है मामला?
Udaipur News: उदयपुर में एक शख्स को सांप ने काट लिया, लेकिन घबराने के बजाय उसने सांप को थैली में बंद किया और अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने एंटी-वेनम देकर उसका इलाज किया, अब वह खतरे से बाहर है.

उदयपुर के खांजीपीर इलाके में जो हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. एक शख्स को सांप ने काटा, और आमतौर पर जहां लोग घबरा जाते हैं, वहीं इस शख्स ने कुछ ऐसा किया कि डॉक्टर भी हैरान रह गए.
उसने न तो सांप को मारा, न भगाया, बल्कि उसे पकड़कर बड़े इत्मीनान से थैली में बंद किया और सीधे अस्पताल की ओर चल पड़ा. राजकीय महाराणा भूपाल हॉस्पिटल की इमरजेंसी में शख्स सोमवार शाम को जब पहुंचा, तो हाथ में थैली लिए डॉक्टर से बोला, डॉक्टर साहब, यही है वो आरोपी, जिसने मुझे काटा है.
View this post on Instagram
शख्स की सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली
डॉक्टर पहले तो चौंक गए, लेकिन तुरंत समझ गए कि यह मामला कुछ खास है. शख्स की इस सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली. डॉक्टरों ने तुरंत एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया और उपचार शुरू कर दिया. राहत की बात यह रही कि इलाज समय रहते मिल गया और अब शख्स पूरी तरह खतरे से बाहर है.
अस्पताल स्टाफ ने बताया कि यह पहला मामला है जब कोई मरीज अपने 'हमलावर' को साथ लेकर आया हो. अमूमन लोग सांप की पहचान नहीं कर पाते, जिससे इलाज में दिक्कत आती है, लेकिन यहां तो मरीज ने ही पूरा सबूत भी पेश कर दिया. सांप को बाद में वन विभाग को सौंप दिया गया.
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ हैरान
वहीं, यह घटनाक्रम देखकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ हैरान रह गए. डॉक्टरों ने तुरंत शख्स की जांच की और एंटी-वेनम इंजेक्शन देकर उपचार शुरू किया. समय पर इलाज मिलने से शख्स की हालत स्थिर है और अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
डॉक्टरों ने बताया कि अक्सर मरीज यह नहीं बता पाते कि उन्हें किस प्रकार के सांप ने काटा है, जिससे सही उपचार तय करने में देरी होती है. लेकिन इस शख्स की समझदारी और साहस ने डॉक्टरों का काम आसान कर दिया. शख्स को एहतियात के तौर पर निगरानी में रखा गया है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























