एक्सप्लोरर

Sardarshahar By-poll: सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने प्रत्याशी का किया एलान, जानें- किसे मिला टिकट

Sardarshahar By-poll: सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने प्रत्याशी का एलान किया है. चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं

Sardarshahar By-poll 2022: राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा सीट (Sardarshahar Assembly Seat) पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशी का एलान कर दिया है. पार्टी ने इस सीट पर अशोक कुमार पिंचा (Ashok Kumar Pincha) को प्रत्याशी बनाया है. बता दें, सरदारशहर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा. 8 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस उपचुनाव में 2,89,579 वोटर्स हैं, जिनमें 1,52,640 पुरुष और 1,369,35 महिला मतदाता हैं. इसके अलावा, 4 ट्रांसजेंडर वोटर्स और 497 सर्विस मतदाता हैं. जानकारी के मुताबिक, सामान्य मतदाता और सर्विस वोटर्स मिलाकर कुल 2,90,076 लोग हैं, जो इस उपचुनाव में वोट करेंगे. वोटिंग के लिए विधानसभा क्षेत्र में 295 केंद्र बने हैं.

चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. ये पर्यवेक्षक विधानसभा क्षेत्र और इलेक्शन कमीशन के बीच ब्रिज का काम करेंगे. साथ ही , निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में इनकी अहम भूमिका रहेगी. बता दें, बाय इलेक्शन की नोटिफिकेशन जारी होने के पहले दिन एक ही प्रत्याशी विजयपाल सिंह श्योराण ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था.

इनके निधन से खाली हुई थी सीट
राजस्थान की सियासत में भाजपा के भैरों सिंह शेखावत और कांग्रेस के अशोक गहलोत की सरकार को हिला देने वाले सूबे के दबंग नेता पंडित भंवरलाल शर्मा का निधन गत 9 अक्टूबर को हुआ था. 77 वर्षीय शर्मा ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था.

विधानसभा चुनाव 2018 में सरदारशहर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा ने 95282 वोट पाकर जीत दर्ज की थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार को हराया था. अशोक कुमार को चुनाव में 78466 वोट मिले थे. इस विधानसभा सीट पर उस समय 269351 मतदाता थे और उनमें से 205747 लोगों ने मतदान किया था. साल 2108 के चुनाव में इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था.

Udaipur News: सरकारी लग्जरी गाड़ी नहीं, बल्कि ऊंट पर सवार होकर निकले कलेक्टर ताराचंद मीणा, जानें क्या था खास मौका

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget