एक्सप्लोरर

मुकेश भाकर के निलंबन पर भड़की कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- 'विपक्ष से डरकर बीजेपी...'

Sachin Pilot News: कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है. वहीं इसको लेकर राजस्थान कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है.

Rajasthan Politics: कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को निलंबित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उनके निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में रातभर धरना दिया. वहीं इसको लेकर कांग्रेस बीजेपी की सत्तारूढ़ भजनलाल सरकार पर हमलावर है. मुकेश भाकर को निलंबित करने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया है कि सत्ता पक्ष विपक्ष के नेताओं से डरकर उनपर कार्रवाई कर रहा है.

सचिन पायलट ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को छह महीने तक सदन की कार्यवाही से निलंबित करने की प्रक्रिया की घोर निंदा करता हूं. सत्ता पक्ष को सदन को सुचारू रूप से संचालित करना चाहिए, लेकिन उससे उलट प्रतिपक्ष के सदस्यों से डरकर उनपर आक्रामक कार्रवाई की जा रही है. इस तरह के तानाशाही रवैय से किसान, श्रमिक, युवा एवं आमजन की आवाज को दबाया नहीं जा सकता."

 

इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी मुकेश भाकर के निलंबन को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "भाजपा सरकारों का तानाशाही पूर्ण रवैया केंद्र के बाद अब राज्यों में लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त करने में लगा है. कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को 6 माह के लिए निलंबित करना संसदीय परंपराओं का हनन एवं अलोकतांत्रिक कदम है."

उन्होंने लिखा, "भाजपा की इस बौखलाहट में पर्ची सरकार की विफलता नजर आ रही है. प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, पानी-बिजली एवं रोजगार समेत हर मोर्चे पर नाकाम सरकार सदन में जवाब देने से बचने के लिए अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है."

पीसीसी चीफ ने ये भी कहा, "प्रजातंत्र में विपक्ष की आवाज़ और जनता के मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता. कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन करके बीजेपी की इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget