एक्सप्लोरर

Jan Sangharsh Yatra: जनसंघर्ष यात्रा के जयपुर पहुंचने से पहले सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- जिन मुद्दों पर लड़ रहे, उन्हें जनता ने...

Rajasthan News:अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महापुरा में एक बस की छत से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि यात्रा सोमवार को जयपुर पहुंचेगी.

Sachin Pilot Jan Sangharsh Yatra: राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने रविवार को कहा कि भ्रष्टाचार और पेपर लीक समेत जिन मुद्दों पर उन्होंने अपनी ‘जन संघर्ष यात्रा’ शुरू की उन्हें जनता ने स्वीकार किया है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अजमेर (Ajmer) से शुरू हुई पांच दिवसीय यात्रा के चौथे दिन रविवार को जयपुर (Jaipur) जिले के महला कस्बे से महापुरा तक लगभग 25 किमी की दूरी तय की. 

अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महापुरा में एक बस की छत से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि यात्रा सोमवार को जयपुर पहुंचेगी. उन्होंने कहा ‘‘भ्रष्टाचार, पेपर लीक, नौजवानों के भविष्य, स्वच्छ राजनीति समेत जिन मुद्दे को लेकर यह जन संघर्ष यात्रा शुरू की, उन तमाम बातों को जनता ने स्वीकार किया है.’’ पायलट ने कहा ‘‘यह एक व्यक्ति की बात नहीं. जिन मुद्दों को हमने उठाया है, उन मुद्दो के साथ जनता खड़ी है.’’

अजमेर से शुरु हुई थी यात्रा
पायलट ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया और जयपुर में कमला नेहरू नगर के पास अपनी यात्रा के पांचवें और अंतिम दिन आयोजित होने वाली अपनी सार्वजनिक रैली में लोगों को आमंत्रित किया. पायलट ने भ्रष्टाचार और सरकारी भर्ती परीक्षा के पर्चा लीक होने के मुद्दे पर गुरुवार को अपनी यात्रा अजमेर से शुरू की थी. पायलट के एक सहयोगी ने बताया कि 'यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. चाहे युवा हों या बुजुर्ग, सभी पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं.'

यात्रा को राजस्थान में इस चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रही है.

Rajasthan: एकतरफा प्रेम में युवक ने की युवती की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची ये साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget