एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला: पाकिस्तान से बदला लेने की बात पर सचिन पायलट का बड़ा बयान- 'अब समय आ चुका है कि...'

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने कहा है कि अब समय आ चुका है कि पाकिस्तान को बराबर जवाब दिया जाए. उन्होंने सरकार से अपील की है कि बिना समय खोए अपने अब पाकिस्तान पर कार्रवाई करें.

Sachin Pilot on Pahalgam Terror Attack: कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत में सत्ता और विपक्ष एकसाथ हैं और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की योजना बनाई जा रही है. इस बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सचिन पायलट का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष सैलानियों को मारा है. यह एक पाकिस्तान द्वारा भारत पर एक तरह का आक्रमण है. अब समय आ चुका है कि इसका बराबर जवाब दिया जाए. 

वहीं, कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस के साथ पूरे विपक्ष ने नि:संकोच भाव से पूरी ताकत के साथ सरकार को समर्थन दिया है. जो भी उचित कार्रवाई करनी है, वो करनी चाहिए."

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में हुए हमले का किया जिक्र
सचिन पायलट ने साल 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय संसद पर हुए हमले का जिक्र करते हुए भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "देश के अंदर एक परंपरा रही है. जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और हिन्दुस्तान की संसद पर आक्रमण हुआ था, उस समय सोनिया गांधी नेता प्रतिपक्ष थीं. उन्होंने सदन के पटल पर कहा था कि भारत की संसद पर हमला करना लोकतंत्र पर हमला करना है. उस समय कांग्रेस ने वाजपेयी सरकार को पूरा समर्थन दिया और जवाबी कार्रवाई के लिए सरकार को ताकत देने का काम किया."

उन्होंने आगे कहा, "आज भी मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सभी कांग्रेस नेताओं ने मिलकर कहा है कि सरकार जो उचित समझे, वो कदम उठाए. क्योंकि इस प्रकार की घटना को अंजाम देना मामूली बात नहीं है. आज 140 करोड़ लोग एकजुट हैं और चाहते हैं कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए."

'पाकिस्तान ऐसे मानने वाला नहीं है'- सचिन पायलट
ऐसे में सचिन पायलटल ने सरकार से अपील की है कि बिना समय खोए अपने सब साधन इकट्ठे कर के, इंटेलिजेंस इनपुट और तैयारियों के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए. अब यह साबित हो चुका है कि पाकिस्तान केवल बातों से मानने वाला नहीं है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget