एक्सप्लोरर

Sachin Pilot News: दौसा पहुंचे सचिन पायलट ने किसपर साधा निशाना? कहा- 'विपरीत हालात में भी सच बोलना चाहिए'

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने दौसा पहुंचकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र कहता है गरीबों की मदद करने पर आर्थिक दीवालिया हो जाएगा देश, लेकिन मेरा मानना है युवाओं की आवाज आगे होनी चाहिए.

Sachin Pilot in Dausa: कांग्रेस के बड़े किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर बेटे सचिन पायलट दौसा पहुंचे औऱ जनता को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास में कभी कमी नहीं आने दूंगा. दौसा की जनता को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में बात रखना बहुत जरूरी है. बात रखने के लिए मैं जनता की आवाज को सुनता हूं और अपनी अंतरात्मा को सुनता हूं. ईश्वर की कृपा है कि जो जनता बोलती है वही मेरी अंतरात्मा भी बोलती है. 

रविवार को दौसा में राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इसको लेकर सचिन पायलट ने कहा कि उनके पिता राजेश पायलट ने ये दिखाया कि छोटे गरीब किसान के घर में जन्म लेकर भी ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है. साथ ही, उन ऊंचाइयों को छूने के बाद भी अपना दामन साफ रखा जा सकता है. यही एक राजनेता की सबसे बड़ी सफलता है. 

भ्रष्टाचार पर भी बोले सचिन पायलट
सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में करप्शन की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. नेता को विपरीत हालात में भी सच बोलना चाहिए. आज नहीं तो कल न्याय मिलेगा ही मिलेगा. सचिन पायलट ने आगे कहा कि कोटा में बच्चों की मौत की संख्या बढ़ रही थी, इसके बाद वहां बच्चों का शानदार अस्पताल बनाया गया. 

'राजेश पायलट ने सत्ता के लिए कभी समझौता नहीं किया'
अपने पिता को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में भी राजेश पायलट ने हमेशा अपनी बात को मुस्तैदी से रखी. कभी भी सत्ता के लिए समझौता नहीं किया. सचिन पायलट ने आगे कहा, 'आज से 23 साल पहले पायलट साहब का एक दुर्घटना में निधन हो गया था. मुझे दृश्य याद आ रहा है मैं सिर्फ़ 22 साल का था. उनकी कमी पूरी क्षेत्र की जनता को महसूस होती है, लेकिन एक बात मैंने ख़ुद से 23 साल पहले कही थी कि वह जिस तरह संघर्षों से तप कर कुछ बन सके. गरीब परिवारों को आगे लाने की कोशिश की. अपने स्वाभिमानऔर सोच से कभी समझौता नहीं किया. अपनी राजनीति से एक मिसाल क़ायम की. वैसे ही मेरी राजनीतिक सोच भी स्पष्ट है.' 

जनता से पूछा- 'मेरी आवाज की बुलंदी में कोई कमी तो नहीं?'
सचिन पायलट ने आगे कहा, 'मैंने भी 20-22 साल की राजनीति में नौजवानों की बात की है. मैं हर साल यहां आता हूं. कोई राजनीति की बात करने नहीं आया. आपका आशीर्वाद मेरे हाथ मजबूत करता है. मेरी आवाज़ की बुलंदी में कोई कमी नहीं है. जब से मैं राजनीति में हूं, मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे आपका विश्वास कम हो.'

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना
सचिन पायलट ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब भी गरीबों की मदद की बात होती है तो केंद्र कहता है कि मदद करने से आर्थिक दिवालिया हो जाएगा. लेकिन, मैं हमेशा गरीबों की, जवानों की मदद की बात करता हूं. कांग्रेस प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष रहते तत्कालीन सरकार, जो कि बहुत ताकतवर थी, उसके दांत खट्टे कर दिए थे. ये सब जनता के साथ और उनकी दी हुई ताकत की वजह से हुआ.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर का आरोप, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं सतपाल मालिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget