एक्सप्लोरर

AIIMS जोधपुर में बड़ी आंत का रोबोटिक विधि से हुआ सफल ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बताई बड़ी बात 

Rajasthan News: पहली बार एम्स जोधपुर (AIIMS Jodhpur) में बड़ी आंत की बीमारी का रोबोटिक विधि से सफल ऑपरेशन किया गया है. सर्जरी के बाद 7 दिन में मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

Rajasthan Jodhpur AIIMS Robotic Operation: राजस्थान में पहली बार एम्स जोधपुर (AIIMS Jodhpur) में बड़ी आंत की बीमारी का रोबोटिक विधि से सफल ऑपरेशन किया गया है. 31 वर्षीय जोधपुर निवासी अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis) नाम की बीमारी से 2 साल से पीड़ित था. इस रोग में बड़ी आंत की आंतरिक सतह में सूजन आ जाती है और उसमें छाले या घाव (अल्सर) होने लगते हैं. इस बीमारी में रोगी को पेट में दर्द, दस्त और मल में खून आने की समस्या होती है. दवाओं के जरिए बीमारी की इलाज शुरू किया गया था, परन्तु बीमारी के लक्षणों में सुधार नहीं आ रहा था. इस स्थिति में उन्हें प्रोक्टो कोली टॉमी नाम की सर्जरी कराने की सलाह दी गई. प्रोक्टो कोली टॉमी सर्जरी में मरीज की खराब बड़ी आंत निकाल दी जाती है. इस प्रक्रिया में आमतौर पर 2 से 3 बार सर्जरी करनी पड़ती है और हर बार पेट में लंबे चीरे के माध्यम से सर्जरी की जाती है. रोगी को दर्द के साथ-साथ पेट में चीरे की वजह से लंबे समय तक अस्पताल (Hospital) में भर्ती रहने की आवश्यकता होती है.

जटिल होती है प्रक्रिया 
इस रोग के उपचार के लिए मरीज को एम्स जोधपुर के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉ वैभव वार्ष्णेय की देख रेख में भर्ती कराया गया था. रोबोटिक विधि से सर्जरी करने की योजना बनाई गई. सर्जरी 8 एमएम के 4 छोटे चीरों द्वारा सम्पन्न हुई तथा बड़ी आंत निकालने के बाद छोटी आंत का पाउच बनाकर मल के रास्ते से जोड़ दिया गया. मरीज की सफल सर्जरी के बाद डॉ वैभव वार्ष्णेय ने बताया किप्रोक्टो कोली टॉमी एक चुनौतीपूर्ण सर्जरी होती है जिसमें ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव और बड़े चीरे के कारण इंन्फेक्शन होने की संभावना भी रहती है. इसके विपरित रोबोटिक विधि की मदद से ऑपरेशन सुरक्षित रूप से छोटे चीरों से सम्भव हो जाता है तथा रक्त की हानि भी ना के बराबर होती है. ऑपरेशन के बाद मरीज के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार आया तथा सर्जरी के बाद 7 दिन में मरीज को छुट्टी दे दी गई थी.


AIIMS जोधपुर में बड़ी आंत का रोबोटिक विधि से हुआ सफल ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बताई बड़ी बात 

मरीजों को हुआ है लाभ 
सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी से डॉ वैभव वार्ष्णेय के साथ डॉ सुभाष सोनी, डॉ सेल्वा कुमार, डॉ पीयूष वार्ष्णेय, डॉ आशीष स्वामी और डॉ विग्नेश ने सर्जरी की योजना बनाने में मदद की और एनेस्थीसिया विभाग से डॉ प्रदीप भाटिया, डॉ तन्वी और नर्सिंग अधिकारी संतोष कुरी ने सजरी में मदद की. एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम के गर्ग ने बताया कि अस्पताल रोबोटिक विधि से सर्जरी होने के कारण अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ हुआ है. एम्स जोधपुर में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में रोबोटिक सर्जरी करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. एम्स के निदेशक डॉ सजीव मिश्रा ने इस सर्जरी की सराहना की और बताया कि एम्स में रोबोटिक सर्जरी अब नियमित आधार पर की जा रही है. सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में इससे पूर्व भी पेट की कई जटिल बीमारियों के ऑपरेशन रोबोटिक तकनीक द्वारा किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

हैरान कर देगी पुनर्जन्म की ये कहानी, 4 साल की बच्ची ने बताई चौंकाने वाली बात...जानकर आप भी रह जाएंगे दंग 

Rajasthan News: यहां पेड़ों को भगवान मानते हैं लोग, देवता की इजाजत में बिना नहीं करते ये काम...जानें- सबसे बड़ी बात 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget