एक्सप्लोरर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर फिर रोड एक्सीडेंट, प्राइवेट बस पलटने से 12 लोग हुए घायल

Dausa News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए. स्टीयरिंग फेल होने के कारण बस पलट गई. चार घायलों को छुट्टी दे दी गई है. क्रेन से बस हटाने के बाद यातायात सुचारू हो गया.

Delhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार (11 अगस्त)  सुबह-सुबह एक गंभीर हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक निजी बस हाईवे पर पलट गई. बस पलटते ही चीख पुकार मच गई. दुर्घटना के परिणामस्वरूप, 12 यात्री घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 4 बजे दौसा इलाके में हुआ. बस में लगभग 70 लोग सवार थे. यह बस अजमेर से दिल्ली जा रही थी.

पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गिरिराज प्रसाद ने बताया कि रविवार तड़के दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस राजमार्ग पर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक निजी बस बेकाबू होकर पलट गई जिससे गाड़ी में सवार 12 लोग घायल हो गये.

घायलों में से चार इलाज के बाद डिस्चार्ज
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि बस का स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घायलों में से चार को अस्पताल से छुट्टी दे गई गई है. बस में करीब 70 सवारियां सवार थीं. गिरिराज प्रसाद ने बताया कि बस के बाकी यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गए.

हाईवे पर लग गया जाम 
हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया. इसके बाद क्रेन की मदद से बस को हटाया गया और यातायात सुचारू किया गया. बाकी यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दौसा में करीब एक महीने पहले भी  हुआ था एक्सीडेंट
दौसा जिले में करीब एक महिना पहले 5 जुलाई को दोपहर में एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी थी. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में नायब तहसीलदार सहित तीन सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भरतपुर के बयाना में दर्दनाक हादसा, बाणगंगा नदी में नहाने गए सात युवकों की डूबकर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget