एक्सप्लोरर

Rape Case: सजा के खिलाफ दायर याचिक पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई आज, आसाराम ने की थी जल्द सुनवाई की मांग

Chhindwara Gurukul Rape Case: राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम जेल से बाहर आने के लिए लगातार न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक किसी भी मामले में राहत नहीं मिली है. 

Rajasthan News: जेल से बाहर आने के लिए आसाराम कई हथकंडे आजमा चुके हैं, लेकिन हमेशा आसाराम (Asaram) को निराशा ही हाथ लगी है. आज एक बार फिर राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High court) में आसाराम शिल्पी वसंत चंद की ओर से सजा के खिलाफ पेश की गई स्थगन याचिका सहित अन्य अपीलों पर सुनवाई होनी है. बता दें कि अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण के अपराध में पिछले 9 साल से भी अधिक समय से जोधपुर सेंट्रल जेल में अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा काट रहे हैं. 

याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए बताए ये कारण
आसाराम ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए जल्द सुनवाई करने की मांग की थी. आसाराम की ओर से दाखिल याचिका कहा गया है कि उसकी उम्र 85 साल से अधिक हो चुकी है और कई तरह की बीमारियां भी है. साथ ही निचली कोर्ट से सुनाई गई सजा को गलत बताते हुए सजा स्थगन की याचिका में मांग की गई है. 

गौरतलब है कि आसाराम को 31 अगस्त, 2013 को जोधपुर पुलिस छिंदवाड़ा आश्रम से गिरफ्तार करके लेकर आई थी. तभी से आज तक आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. आसाराम के इस मामले में लगातार चली लंबी सुनवाई के बाद एससी—एसटी कोर्ट एवं पॉक्सो कोर्ट के जज मधुसूदन शर्मा ने 25 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाते हुए कहा था कि  आसाराम को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा. उसके बाद आसाराम ने अधीनस्थ न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सभी न्यायालय में जमानत के प्रयास किए, लेकिन सफलता कभी भी हाथ नहीं लगी. अब आसाराम की आशाएं, एक बार फिर आज होने वाली सजा के खिलाफ अपील की सुनवाई पर टिकी है. आसाराम की सहयोगी शिल्पी और शरदचन्द्र को 20-20 साल की सजा सुनाई थी.अभी दोनों जमानत पर बाहर हैं.

ये है पूरा मामला 
दरअसल, आसाराम के छिंदवाड़ा गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया था कि पंद्रह अगस्त 2013 को आसाराम ने जोधपुर के मणाई गांव में स्थित एक फार्म हाउस में उसका यौन उत्पीड़न किया. 20 अगस्त 2013 को पीड़िता ने अपने परिवार के साथ दिल्ली के कमला नगर पुलिस थाने में आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया. जोधपुर का मामला होने के कारण दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने के लिए उसे जोधपुर भेजा. जोधपुर पुलिस ने आसाराम के खिलाफ नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया. जोधपुर पुलिस 31 अगस्त, 2013 को इंदौर से आसाराम को गिरफ्तार कर जोधपुर ले आई. उसके बाद से आसाराम लगातार जोधपुर जेल में ही बंद है. 25 अप्रैल 2018 में ट्रायल कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार देते हुए मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई थी. आसाराम 20 से अधिक बार जमानत हासिल करने का प्रयास कर चुका है, लेकिन हर बार उसकी याचिका खारिज कर दी गई.

यह भी पढ़ें: Sharad Yadav Death: जब राहुल गांधी ने बताया था शरद यादव को अपना गुरु, तो उन्हें मिली थी नेक सलाह, अब उस पर अमल करेंगे

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget