एक्सप्लोरर

राम रंग में राजस्थान! प्राण प्रतिष्ठा के दिन उदयपुर में छुट्टी, सजेंगे सभी मंदिर, अयोध्या से होगा रामलला का लाइव टेलीकास्ट

Ram Mandir Inauguration Live: 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान उदयपुर में कई तरह के आयोजन किए जाएंगे. इसमें मंदिरों में पूजा और प्रमुख चौराहों पर लाइव स्क्रीनिंग सहित कई कार्यक्रम होंगे.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है. इसको लेकर पूरे देश में तैयारी हो रही है. इस दौरान देशभर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस बीच उदयपुर (Udaipur) में भी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक की गई है. अधिकारियों और विधायकों की इस बैठक में 22 जनवरी को क्या-क्या कार्यक्रम होंगे उसकी रूपरेखा तय की गई. बैठक में मंदिरों में डेकोरेशन, बड़ी स्क्रीन पर लाइव कार्यक्रम और छुट्टी को लेकर चर्चा की गई है.

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में उदयपुर विधायक, मेयर, कमिश्नर, कलेक्टर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में फैसला लिया गया कि शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में मंदिर समितियों की ओर से साफ सफाई, डेकोरेशन, विशेष पूजा सहित विभिन्न अनुष्ठान होंगे. उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण देखने की सुविधा की जाएगी. वहीं हर प्रमुख चौराहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी.
 
उदयपुर में होंगे ये कार्यक्रम
इसके साथ ही नगर निगम मेयर ने 22 जनवरी को नगर निगम में छुट्टी की घोषणा की है. हर ग्राम पंचायत में एक प्रमुख मंदिर में आरती, प्रसाद और लाइव प्रसारण की व्यवस्था होगी. हर कॉलोनी में बनी समितियों और संगठनों की तरफ से 22 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसमें कहीं 500 दीपक की आरती, कहीं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. साथ ही प्रसादी भंडारा भी लगेगा.

बाजार हुए गुलजार
इधर कार्यक्रम को लेकर बाजार भी गुलजार होने लगे हैं. बाजारों में श्रीराम लिखी हुई झंडियां खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. साथ ही जिस तरह से दिवाली से पहले दीपक बनने शुरू हो जाते हैं, उसी प्रकार बड़ी संख्या में दीपक बन रहे हैं. लोगों द्वारा घर-घर दीपक भी बांटे जा रहे हैं ताकि हर कोई 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा को धूमधाम से मना सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget