एक्सप्लोरर

Rajasthan New CM: राजस्थान में इस बार बदली CM तय करने की पुरानी परंपरा, जानें BJP कार्यालय में विधायक दल की बैठक क्यों है खास?

Rajasthan BJP MLA Meeting: राजस्थान में आज भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है. शाम चार बजे के बाद सीएम का चेहरा सामने आ जाएगा. पहली बार बैठक को लेकर इतनी गहमागहमी देखी जा रही है.

Rajasthan New CM: राजस्थान में बीजेपी विधायक दल की बैठक सरदार पटेल मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी. जानकारी के अनुसार दोपहर 01:30 बजे से बीजेपी के सभी नव-निर्वाचित विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे विधायक दल की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक शाम 4.00 बजे प्रदेश कार्यालय में होगी. शाम चार बजे के बाद सीएम चेहरे की तस्वीर साफ़ हो जाएगी. इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी में तैयारी तेजी से हो रही है. 

पहली बार इतनी गहमागहमी 
राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर पहली बार इतनी गहमागहमी देखी जा रही है. क्योंकि, इसके पहले भाजपा के जितने सीएम बने उनके नाम पहले से तय होते थे. भैरों सिंह शेखावत से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ यही हुआ. वर्ष 2003 और 2013 में वसुंधरा राजे ही राजस्थान की सीएम बनीं. 

जानकारों का कहना है कि पहले से नाम तय होते थे और पर्यवेक्षक नाम पढ़ देते थे. इस बार कुछ भी ऐसा नहीं है. इसलिए पार्टी कार्यालय में गहमागहमी बढ़ी हुई है. पार्टी कार्यालय को बेहतर तरीके से सजाया गया है. वहां पर लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की गई है. 

सभी नेता समय पर कार्यालय में होंगे 
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के परिणाम को देखने के बाद यहां पर नेताओं में हड़कंप है. पार्टी कार्यालय में समय पर आने की बात चर्चा में है. प्रदेश के कई जिलों के विधायक जयपुर में ही डेरा डाले हुए हैं. उन्हें दो दिन पहले ही जयपुर में आने के लिए निर्देश हो चुके हैं. इसलिए ज्यादातर विधायक जयपुर आ गए है. इसपर की प्रक्रिया को लेकर यहां पर विधायकों में उत्सुकता है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan CM Name: राजस्थान में CM के सस्पेंस से उठेगा पर्दा, वसुंधरा राजे एक साल के लिए बनना चाहती हैं मुख्यमंत्री

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget