एक्सप्लोरर

Bharatpur: दबंग से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा, हुआ हैरान करने वाला खुलासा  

Bharatpur News: भरतपुर में दबंग से परेशान होकर एक शख्स पानी की टंकी पर चढ़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारा जिसके बाद हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई. 

Bharatpur High Voltage Drama: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले में रूपवास थाना इलाके में एक मजदूर ने पानी की टंकी पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा (High Voltage Drama) किया. रूपवास थाना क्षेत्र का रहने वाला मजदूर छोटू सोनी (Chotu Soni) सोमवार को दबंग मक्खन पहलवान से प्रताड़ित होकर आत्महत्या (Suicide) करने के लिए कस्बे में स्थित पानी की टंकी (Water Tank) पर चढ़ गया. पीड़ित छोटू का कहना है कि, ''मक्खन पहलवान से 5000 रूपये ब्याज पर उधार लिए थे, जिसके बदले 2 साल में 25000 रुपये चुका दिया, फिर भी पहलवान पिटाई करता है, ज्यादा रुपयों की मांग कर रहा है. इससे परेशान होकर पानी की टंकी पर आत्महत्या के लिए चढ़ गया.'' 

मौके पर पहुंची पुलिस 
युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलने पर रूपवास उपखंड मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. समझा बुझाकर कर युवक को पानी की टंकी से नीचे उतारा गया. उसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ लेकर गई. जानकारी के मुताबिक पीड़ित मजदूर ने मक्खन पहलवान से ब्याज पर 5000 रूपये उधार लिए थे जिसके बदले वो अभी तक पांच गुना रकम दबंग को दे चुका है, लेकिन दबंग अभी भी उससे पैसे मांगता है और उसके साथ मारपीट करता है.  

परेशान कर रहा है दबंग 
जानकारी के मुताबिक, छोटू सोनी ने करीब 2 वर्ष पूर्व स्थानीय व्यक्ति मक्खन पहलवान से रुपये ब्याज पर लिए थे. इन 2 वर्ष में अभी तक छोटू मक्खन को दोगुने से भी ज्यादा रुपये दे चुका है लेकिन उसका कर्जा नहीं उतरा है और दबंग उसे परेशान कर रहा है. 


Bharatpur: दबंग से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा, हुआ हैरान करने वाला खुलासा  
       
पुलिस ने कही ये बात 
एएसपी राजेंद्र वर्मा ने बताया है की रूपवास कस्बे में अपनी समस्या को लेकर एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया था. शख्स को प्रशासन और पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा है. युवक ने बताया कि उसने किसी से पैसे उधार लिए थे उसी बात का विवाद था. उसने पहले कोई शिकायत पुलिस या प्रशासन को नहीं दी थी. अब उसकी शिकायत लेकर कार्रवाई करेंगे. शख्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, बिना पुलिस को सुचना दिए टंकी पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया है.

ये भी पढ़ें:

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget