एक्सप्लोरर

Jodhpur News: रेलवे को हाईटेक करने के लिए तेजी से चल रहा है काम, जानें- क्यों खास है कवच टेक्नोलॉजी

Jodhpur News: रेलवे कई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है. अब सोलर टेक्नोलॉजी (Solar Technology), हाईटेक टेक्नोलॉजी और कवच टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.  

Rajasthan Jodhpur Electric Trains: अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जोधुपर (Jodhpur) में अप्रैल महीने से इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी. इसके साथ ही दोहरीकरण का कार्य भी तेजी से करवाया जा रहा है. उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने बीकानेर मेड़ता खंड का वार्षिक निरीक्षण करने के बाद जोधपुर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुए ये बात कही. उन्होंने बताया कि रेलवे कई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है सोलर टेक्नोलॉजी (Solar Technology), हाईटेक टेक्नोलॉजी और कवच टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. 

कवच टेक्नोलॉजी का किया निरीक्षण
विजय शर्मा ने कवच टेक्नोलॉजी का निरीक्षण भी किया. उन्होंने बताया कि, इस टेक्नोलॉजी के तहत दुर्घटना को रोकने के लिए ऑटोमेटिक सेंसर लगाए गए हैं जिससे अकस्मिक होने वाली दुर्घटना को रोका जा सकता है. जोधपुर से मारवाड जंक्शन खंड पर विद्युतीकरण का कार्य तेजी और प्राथमिकता से कराया जा रहा है. मारवाड़ जंक्शन से अहमदाबाद, मुम्बई पूरा रूट इलेक्ट्रिक है इसलिए इस खंड पर विद्युतीकृत हो जाने से जोधपुर से चलने वाली सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जा सकेंगी. ये कार्य 31 मार्च 22 से पहले कराने का लक्ष्य है. इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से पश्चिमी क्षेत्र के संरक्षा आयुक्त इस खंड का निरीक्षण करेंगे, फिट सर्टिफिकेट मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा. मंडल में दोहरीकरण के कार्य भी प्रगति पर है. करीब 250 किलोमीटर में से अब तक करीब 108 किलोमीटर में दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है. 

यात्री सुविधाओं पर है फोकस
जोधपुर सहित पूरे उत्तर पश्चिम रेलवे में यात्री सुविधाओं पर खास फोकस है, जिसे लेकर कार्य भी किया जा रहा है. शत-प्रतिशत ट्रेनों के संचालन के बारे में उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो रहा है. जोन की 90-95 प्रतिशत ट्रेनें चालू हो गई हैं, शेष का संचालन भी अब शुरू कर दिया जाएगा. यात्रियों को दी जाने वाली रियायत को लेकर विजय शर्मा ने बताया कि कई ट्रेनों में एमएसटी सुविधा शुरू कर दी गई है, शेष रियायतों को शुरू करने के लिए बोर्ड को अवगत कराया गया है.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan में 10वीं पास छात्राओं को मिलेंगे 3000 रुपए, जानें कैसे करें आवेदन, जरूरी हैं ये दस्तावेज

Jaipur News: युवक ने प्राइवेट पार्ट में छुपाकर रखे थे 9800 यूरो, एयरपोर्ट पर में जांच के दौरान हुआ सनसनीखेज खुलासा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget